बॉलीवुड इतिहास में एक से बढ़कर एक सिंगर्स हुए हैं. गुजरे दौर में किशोर कुमार और मोहम्मद रफी जैसे मेल सिंगर्स ने हर किसी का दिल जीता था. जबकि बॉलीवुड इतिहास की सबसे बेहतरीन फीमेल सिंगर में लता मंगेशकर पहले स्थान पर आती हैं. वहीं उनकी छोटी बहन और दिवंगत गायिका आशा भोसले भी इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर रही हैं. उनकी आज 93वीं बर्थ एनिवर्सरी है.


अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह ही आशा भोसले ने भी कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था. उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए और अपनी मखमली आवाज से दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया. आइए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर नजर डालते हैं उनकी सिंगिंग लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ आदि पर.


10 साल की उम्र में पहला गाना रिकॉर्ड किया


आशा भोसले का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में 8 सितंबर 1933 को हुआ था. आशा ताई आज जीवित होती तो अपना 93वां जन्मदिन मना रही होती. हालांकि आज उनकी 93वीं बर्थ एनिवर्सरी है. उन्होंने कम उम्र में ही अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर और पिता दीनानाथ मंगेशकर की राह पर चलने का फैसला लिया था. उनके पिता दीनानाथ भी शास्त्रीय गायक और मराठी थिएटर के मशहूर अभिनेता थे.



ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए फैन


आशा भोसले ने सिर्फ 10 साल की छोटी उम्र में प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी शुरुआत कर दी थी. उन्होंने साल 1943 में अपना पहला गाना मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए रिकॉर्ड किया था. जबकि साल 1949 में 16 साल की उम्र में हिंदी फिल्म 'रात की रानी' के लिए अपना पहला सोलो गाना रिकॉर्ड किया.


16 की उम्र में लता दी के सेक्रेटरी से भागकर की शादी


16 साल की उम्र में ही आशा भोसले ने अपना घर भी बसा लिया था. दरअसल कम उम्र में ही दिग्गज गायिका ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से घर से भागकर शादी कर ली थी. क्योंकि उनका परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. हैरानी की बात ये भी है कि गणपत राव उम्र में आशा से दोगुनी उम्र के थे. शादी के वक्त उनकी उम्र 31 साल थी. आशा के इस फैसले से नाराज होकर लता मंगेशकर और परिवार के अन्य लोगों ने उनसे बातचीत बंद कर दी थी. 



लता-आशा के रिश्ते में आ गई थी कड़वाहट


जब लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से आशा भोसले ने शादी की थी तो उनके इस फैसले से लता मंगेशकर को बड़ा झटका लगा था. इस घटना ने दोनों बहनों के बीच रिश्ते बिगाड़ दिए थे. आशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस घटना ने उनका रिश्ता ऐसा बिगाड़ा कि उनके बीच की दूरियां भरने में सालों लग गए थे. लता दी का मानना था कि गणपतराव आशा के लिए सही नहीं थे. 



11 साल बाद अलग हो गए आशा-गणपत


वक्त बढ़ने के साथ आशा भोसले और गणपत राव के रिश्ते में अनबन होने लगी थी. आखिरकार शादी के 11 साल बाद इस रिश्ते ने दम तोड़ दिया. आशा और गणपत राव साल 1960 में अलग हो गए थे. दोनों शादी के बाद तीन बच्चों के पैरेंट्स बने थे.


1980 में आर डी बर्मन से की दूसरी शादी


आशा भोसले ने दूसरी शादी दिग्गज संगीतकार आर डी बर्मन से की थी. बताया जाता है कि दोनों की मुलाक़ात साल 1966 में आई फिल्म 'तीसरी मंजिल' के दौरान साथ काम करते वक्त हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और फिर उन्होंने साल 1980 में शादी कर ली थी. हालांकि ये शादी भी आसान नहीं थी.



आरडी बर्मन ने खुद आशा के सामने अपने प्यार का प्रस्ताव रखा था. इसे आशा ने तुरंत स्वीकार कर लिया था. हालांकि आरडी बर्मन की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थीं. क्योंकि सिंगर तलाकशुदा और तीन बच्चों की मां थीं. हालांकि इसके बावजूद दोनों ने शादी की थी. 


आशा भोसले के पॉपुलर गाने


कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दिग्गज सिंगर ने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए थे. जबकि कई रिपोर्ट्स में ये संख्या 15 से 16 हजार भी बताई जाती है. उनका बॉलीवुड में करियर 70 साल से ज्यादा का रहा. आशा भोसले के पॉपुलर गानों में 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', 'दम मारो दम', 'आजा आजा मैं हू प्यार तेरा', 'इन आंखों की मस्ती के', 'पिया तू अब तो आजा', 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' शामिल हैं. आशा ताई का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था.



ये भी पढ़ें: आदित्य धर भी हुए 'हनुमान अंश' के मुरीद, 'धुरंधर' डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर कर यूं की तारीफ

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.