इस साल जुलाई में एक्टर राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर सुदीपा चटर्जी ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया था कि प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर कीड़े के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. हालांकि, अब राजेश शर्मा ने खुद अपनी हेल्थ  को लेकर अपडेट दिया है और इन खबरों को गलत बताया है.


 राजेश शर्मा ने खुद बताई अस्पताल में भर्ती होने की वजह
एनडीटीवी को दिए हालिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि उन्हें किसी कीड़े के काटने की वजह से अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था राजेश शर्मा ने कहा, 'ये गलत खबर है. प्रभास की फिल्म के सेट पर कुछ भी नहीं हुआ था. न तो प्रभास और न ही फिल्म की टीम किसी भी तरह से इसके लिए जिम्मेदार थी.


वे सभी बहुत अच्छे लोग हैं. हैदराबाद में शूटिंग के दौरान मेरे साथ कुछ नहीं हुआ. कोलकाता वापस आने के एक-दो दिन बाद मेरी हालत गंभीर हो गई. इसकी वजह थी कि मेरी डायबिटीज बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और शुरुआत में मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया.'



राजेश शर्मा ने सुदीपा चटर्जी को डिफेंड करते हुए बताया कि उनके दाहिने पैर में लंबे समय से  स्किन से जुड़ी समस्या थी, जहां से इंफेक्शन फैल गया. उन्होंने कहा कि सुदीपा उनकी अच्छी दोस्त हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई थी. राजेश ने कहा, 'मेरे दाहिने पैर में लंबे समय से स्किन की समस्या थी. वहीं से मुझे इंफेक्शन हुआ. वो मेरी अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने चिंता की वजह से वह पोस्ट की थी, लेकिन उन्हें गलत जानकारी दी गई थी.'


दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब


सुदीपा चटर्जी ने शेयर किया था पोस्ट
बता दें, सुदीपा चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर राजेश शर्मा के परिवार की ओर से एक बयान शेयर किया था. इसमें बताया गया था कि प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश को किसी कीड़े ने काट लिया था. ये घटना रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान हुई थी.


बयान में कहा गया था, 'एक्टर राजेश शर्मा को कथित तौर पर प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान कीड़े ने काट लिया था. उस समय उन्हें ये ज्यादा गंभीर नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत डॉक्टर से संपर्क नहीं किया और अपना काम जारी रखा.'


बयान में आगे बताया गया था कि करीब छह घंटे बाद राजेश शर्मा के दाहिने पैर में तेज दर्द होने लगा. इसके बावजूद उन्होंने कोलकाता लौटने के लिए फ्लाइट ले ली. नोट में आगे लिखा था, 'हालत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने कोलकाता लौटने के लिए फ्लाइट ली. सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार हो गया, बेचैनी बढ़ती गई और उनकी तबीयत और खराब हो गई. अगले दिन उन्हें मणिपाल अस्पताल, धाकुरिया में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती हुए एक दिन से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन उन्हें अभी भी तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दाहिने पैर में बढ़ता हुआ इंफेक्शन है.'


हैवान में नजर आएंगे राजेश शर्मा 
बता दें कि प्रभास इन दिनों हनु राघवपुड़ी की फिल्म 'फौजी' और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं, राजेश शर्मा की आने वाली फिल्म 'हैवान' भी रिलीज के लिए तैयार है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय कुमार और लीड रोल हैं. फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.


'मिर्जापुर द मूवी' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, 'आवारापन 2' सहित इन 7 फिल्मों के रिकॉर्ड भी चटकाए

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.