दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 6 सितंबर से शुरू हुआ था, जो चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है. ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए, ईशान किशन ने 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी 101 रनों की शतकीय पारी खेली. अब साउथ जोन पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है, इसी बीच करुण नायर ने साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा पर तंज कस दिया है.
दरअसल साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं. उनके अंडर करुण नायर को ना तो दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेलने का मौका मिला और ना ही उन्हें फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. अब जब फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बना दिए, तो करुण नायर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जारी तिलक पर तंज कस दिया.
Inexplicable would be an understatement🤣 https://t.co/kPtzds8r6f
— Karun Nair (@karun126) September 7, 2026
एक सोशल मीडिया यूजर ने करुण नायर को लेकर कहा कि नायर को बिना किसी स्पष्ट वजह के दलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं दिया गया. उनका बाहर होना समझ से परे है. इस यूजर ने लिखा कि इसके एक दिन बाद ही उन्होंने KSCA सेक्रेटरी XI के लिए खेलते हुए छतीसगढ़ के खिलाफ शतक जड़ दिया.
इसके जवाब में करुण नायर ने कमेन्ट करते हुए लिखा - इसे केवल 'समझ से परे' कहना भी कम होगा.
जब करुण नायर को पता चल कि वे फाइनल में नहीं खेलेंगे, तो वह वापस कर्नाटक लौट गए, जहां उन्होंने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) द्वारा आयोजित प्री-सीजन रेड बॉल कैम्प में भाग लिया. उन्होंने KSCA सेक्रेटरी XI के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक लगा दिया था.
अभिषेक शर्मा ने लिया शुभमन गिल का विकेट, फिर 326 के स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में जब करुण नायर को बाहर किया गया, तब तिलक ने कहा था कि नायर का प्लेइंग इलेवन में ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है. तिलक ने माना कि करुण घरेलू क्रिकेट में खूब सारे रन बनाकर आ रहे है. मगर विपक्षी टीम में कई सारे लेफ्ट-आर्म स्पिनर थे, इसलिए करुण की जगह कोडिमेला हिमातेजा को मौका दिया गया था. हिमातेजा फ्लॉप रहे, जिनकी जगह फाइनल में देवदत्त पडिक्कल को लिया गया था.
विवाद इसलिए भी खड़ा हुआ क्योंकि साउथ जोन टीम ने करुण नायर को बाहर करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई. नायर रणजी 2025-26 सीजन में 58.25 के बढ़िया औसत से 699 रन बनाकर आ रहे थे, इसके बावजूद उन्हें दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया.
Watch: शुभमन गिल ने परिवार संग यूं मनाया जन्मदिन, केक काटने का वीडियो वायरल
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.