Hanuman Ansh, Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश खूब सुर्खियां बटोर रही है. बाबा की आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान भक्ति और जीवन से जुड़े कई पहलुओं को फिल्म में दिखाया गया है. इसी बीच उनके निजी जीवन से जुड़ी कहानी भी लोगों का ध्यान खींच रही है. फिल्म में रामबेटी शर्मा को नीम करोली बाबा की पत्नी के रूप में दिखाया गया है.
वैसे तो भारत के प्रसिद्ध संतों में बाबा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है लेकिन नके पारिवारिक जीवन से जुड़ी जानकारी अपेक्षाकृत कम सार्वजनिक है। ऐसे में सवाल उठता है कि रामबेटी शर्मा कौन थीं, बाबा के साथ उनका वैवाहिक जीवन कैसा था और आध्यात्मिक राह पर आगे बढ़ने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया?
कौन थीं नीम करोली बाबा की पत्नी?
कई जीवनी और पारिवारिक जानकारी के अनुसार, राम बेटी देवी उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार से थीं. उनका विवाह लक्ष्मण दास शर्मा से हुआ था, जिन्हें आगे चलकर दुनिया ने नीम करोली बाबा के नाम से जाना. बताया जाता है कि उस समय की सामाजिक परंपराओं के अनुसार बाबा का विवाह करीब 11-12 वर्ष की उम्र में ही कर दिया गया था.
विवाह के बाद राम बेटी देवी ने अपना जीवन परिवार और गृहस्थी को संभालते हुए बिताया. वह सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं.
बाबा ने वैराग्य लिया तो क्या हुआ?
युवा अवस्था में लक्ष्मण दास (नीम करोली बाबा) का झुकाव साधना और अध्यात्म की ओर लगातार बढ़ता गया. आगे चलकर उन्होंने घर-गृहस्थी से दूरी बनाकर आध्यात्मिक यात्राएं शुरू कर दीं. बाबा के आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने के बाद परिवार की जिम्मेदारियां मुख्य रूप से उनकी पत्नी ने संभाली. सादा जीवन जीते हुए घर-परिवार का ख्याल और बच्चों की परवरिश की. उनका जीवन किसी बड़े आश्रम या धार्मिक मंच पर नहीं, बल्कि सामान्य गृहस्थ जीवन के बीच बीता.
नीम करोली बाबा के कितने बच्चे थे ?
परिवार की जानकारी के अनुसार नीम करोली बाबा और राम बेटी देवी के दो बच्चे थे बेटा अरविंद शर्मा और बेटी गिरिजा देवी.
आश्रम नहीं अकरपुर गांव में बीता जीवन
राम बेटी देवी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा अकबरपुर गांव में ही बिताया. वह प्रसिद्धि से दूर रहीं और बाबा की लोकप्रियता के बावजूद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नहीं हुईं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.