टीवी पर अपने पति शब्बीर आहलुवालिया के साथ कम करेंगी कांची कौल काफी लंबे समय के बाद कांची कौल टीवी पर लौट रही है. 'एक लड़की अंजनी सी', 'एक ननद की खुशियों...' जैसे सीरियल में काम कर चुकी कांची कौल शादी के बाद लंबे समय तक ब्रेक पर थी. लेकिन अब पति शब्बीर आहलुवालिया के साथ कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा के सीजन 2 में नजर आएंगी.


क्या बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट के खुलेंगे असली रंग? सना मकबूल के पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस


शादी के बाद टीवी से बनाई दूरी


शब्बीर आहलुवालिया जो शो कुमकुम भाग्य के अब टीवी पर लौटे है नए शो 'तुम देना साथ मेरा' के साथ कुमकुम भाग्य की पॉपुलर जोड़ी अभी प्रज्ञा को एक बार फिर से टीवी पर देखकर फैंस खुश है. शो में उन्हें पसंद भी कर रहे है लेकिन अब अपनी रियल लाइफ पार्टनर कांची के साथ शो करेंगे शब्बीर आहलुवालिया. 


पहली बार साथ नजर आएंगे कपल


कांची और शब्बीर रियल लाइफ में पति-पत्नी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. अब दोनों पहली बार किसी शो में साथ नजर आएंगे, ऐसे में दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री देखने का इंतजार रहेगा.


‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन भी पति पत्नी की जोड़ियों के बीच होने वाली मस्ती टास्क और आपसी बॉन्डिंग पर फोकस करेगा. ऐसे में शब्बीर आहलुवालिया और कांची कौल की एंट्री शो को खास बना सकती है. दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली और एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं. अब पहली बार किसी रियलिटी शो में साथ आकर दोनों अपनी रियल लाइफ की केमिस्ट्री के साथ साथ एक दूसरे के साथ होने वाली नोकझोंक और मस्ती भी दर्शकों को दिखाएंगे.


'हनुमान अंश' की सक्सेस के बाद बाबा खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, 2027 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.