pc; in khabar
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी भी आँखे भर आएगी। दरअसल एक गाय का एक बछड़ा एक दूध की गाड़ी पर बनी गाय की तस्वीर को अपनी मां समझकर दूध पीने लगता है। शायद वह अपनी माँ से बिछड़ गया है और भूखा है, इसलिए वो पोस्टर पर बनी गाय को ही अपनी माँ समझ बैठता है। वह गाय के थन से दूध पीना शुरू कर देता है।
बछड़ा बार-बार अपने छोटे-छोटे पैरों से गाडी के ऊपर चढ़ता है और दूध पीने की कोशिश करता है।
वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक मिल्क ट्रक खड़ा है। इसके पीछे डेयरी के विज्ञापन के लिए पोस्टर लगा है जिसमें एक गाय की बड़ी सी तस्वीर नजर आ रही है और उसमें गाय के थन में दूध पूरा भरा हुआ नजर आ रहा है। बछड़ा उसे ही अपनी माँ समझ कर दूध पीने का प्रयास करता है लेकिन उसका छोटा पैर बार-बार नीचे फिसल जाता है।
अपनी माँ को ढूंढता यह नन्हा बछड़ा आज इंसानियत से बहुत बड़ा सवाल पूछ रहा है।
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 4, 2026
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक छोटा सा बछड़ा, जो शायद अपनी माँ से बिछड़ चुका है,
वह बेजान लोहे की दीवार को अपनी माँ समझकर उससे लिपट रहा है,
सड़क किनारे खड़े दूध के ट्रक पर बनी… pic.twitter.com/hUZJ7rd0ii
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल मां तो मां होती है, भला उसका स्थान कौन ले सकता है। इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सही में बच्चे को देखकर लग रहा है कि वह बहुत भूखा है, शायद अपनी मां से बिछड़ गया होगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.