भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM बैंगलोर देश भर के छात्रों को एक शानदार मौका दे रहा है. संस्थान के सेंटर फॉर डिजिटल पब्लिक गुड्स CDPG ने परफियोस-अनुमति अकाउंट एग्रीगेटर के साथ मिलकर नेशनल स्टूडेंट केस कॉम्पिटिशन 2026 का आयोजन किया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और छात्र 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.


प्रतियोगिता का मकसद क्या?


इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है छात्रों को देश के तेजी से बढ़ते डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर यानी DPI से जुड़ी असली और व्यावहारिक समस्याओं पर सोचने के लिए प्रेरित करना. यानी छात्रों को ऐसी दिक्कतें दी जाएंगी जो देश के डिजिटल सिस्टम में सच में मौजूद हैं, और उन्हें उनका इनोवेटिव समाधान खोजना होगा.


5 लाख रुपये का प्राइज 


इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों के पास कुल 5 लाख रुपये का प्राइज पूल जीतने का मौका होगा. विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ मेरिट सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जबकि बाकी हिस्सा लेने वाली टीमों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मिलेगा. इसके अलावा शॉर्टलिस्ट हुई टीमों को IIM बैंगलोर के कैंपस में नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और शिक्षाविदों के सामने अपने आइडिया पेश करने का मौका भी मिलेगा, जो करियर के लिहाज से भी काफी अहम अनुभव साबित हो सकता है.


कौन कर सकता है आवेदन?


देश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम, दोनों तरह के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. खास बात यह है कि आयोजकों ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, पब्लिक पॉलिसी, लॉ, इकोनॉमिक्स और सोशल साइंस जैसे अलग-अलग विषयों के छात्रों को साथ मिलकर टीम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है, ताकि अलग-अलग नजरिए से समाधान निकल सके.


टेक्नोलॉजी के दौर में बिना AI और गैजेट्स के पढ़ाई, University of Chicago ने बदले नियम


कब तक कर सकते हैं आवेदन?


इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक रखी गई है. इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुई टीमों के नामों का ऐलान 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. वहीं इस प्रतियोगिता का नेशनल फाइनल 30 सितंबर 2026 को IIM बैंगलोर के कैंपस में आयोजित होगा.


कैसे करें आवेदन?


जो छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे IIM बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चूंकि आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है, इसलिए इच्छुक छात्रों को जल्द से जल्द अपनी टीम बनाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.


जानिए 125 साल पुराने बिहार के उस स्कूल के बारे में, जहां से पढ़े हैं कई MP-MLAs

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.