2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. खिताबी मैच में ईस्ट जोन पहले बैटिंग करने उतरी है. पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने पांच नंबर पर खेलते हुए शानदार शतक लगाया. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 10वां शतक है. ईशान ने 122 गेंद में सेंचुरी पूरी की. पहले दिन का खेल खत्म होने के समय वह 111 रनों पर नाबाद रहे.
चेपॉक में खेले जा रहे फाइनल मैच में ईशान किशन ने 122 गेंद में शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और दो छक्के निकले. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उनकी टीम ईस्ट जोन ने 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय ईशान किशन 135 गेंद में 111 रनों पर हैं. वह 14 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं. कुमार कुशाग्र 75 गेंद में 63 रनों पर नाबाद हैं. वह 4 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. दोनों के बीच 160 गेंद में 144 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
फाइनल में 118.92 के स्ट्राइक रेट से वैभव ने ठोके रन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी खिताबी मैच में तेजी से रन बना रहे थे. 37 गेंद में 44 रन बनाकर वह पवेलियन लौटे. उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला. वहीं उनके साथी ओपनर अभिमन्यू ईश्वरन ने 86 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया. तीन नंबर पर आए शिखर मोहन ने 120 गेंद में 85 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े.
ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन- अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार
साउथ जोन की प्लेइंग इलेवन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद और एमडी निधिश
यह भी पढ़ें-
महिला एशिया कप में भी बवाल, भारत के जीतने पर PCB के मोहसिन नकवी देंगे ट्रॉफी?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.