नाइजीरिया ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालिफायर में जिम्बाब्वे को हराकर अगले साल होने वाले अंडर महिला टी20 वर्ल्ड कप में जगह पक्की कर ली है. 2027 के इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल करेगा. नाइजीरिया ने फाइनल में जिम्बाब्वे को 4 रन से शिकस्त दी. टीम ने टूर्नामेंट में कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया. 


मुकाबले में नाइजीरिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 98 रन बोर्ड पर लगाए. इस टोटल को देखकर लगा कि जिम्बाब्वे आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. नाइजीरिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. टीम ने जिम्बाब्वे को सिर्फ 94 रन पर ऑलआउट कर दिया. मैच खत्म होने में सिर्फ एक गेंद बाकी थी, जब टीम ने जीत हासिल की. वे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे. 


नाइजीरिया के लिए कप्तान क्रिस्टाबेल चुक्वुओन्ये की 21 रनों की पारी खेली. इससे टीम को 98 रन के टोटल तक पहुंचने में मदद मिली. इसके अलावा ब्यूटी ओगुआई (19) और जेसिका बिएनी (15) ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया. जिम्बाब्वे के लिए क्रिस्टीन मुतासा ने 2 विकेट लिए, जबकि तादिवानाशे गारुत्सा ने 1 विकेट हासिल अपने नाम किया. 


इसके जवाब में, जिम्बाब्वे के लिए सलेम मुसेका (27), बेथेल जिन्यामा (21) और निकोलेट न्यिका (18) ने अहम पारियां खेलीं. लेकिन ये तमाम बल्लेबाज सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकीं. अंतत: टीम 04 रन से पीछे रह गई. नाइजीरिया के लिए उसेन पीस ने 3 विकेट चटकाए, जबकि जेनिफर गॉडविन और एनॉइंटेड अखिग्बे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. 






जीत पर भावुक हुईं नाइजीरिया की कप्तान 


नाइजीरिया की कप्तान क्रिस्टाबेल चुक्वुओन्ये जीत पर काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने मैच के बाद कहा, "जब मैच खत्म हुआ तो मैं सच में रो पड़ी क्योंकि मैं अपनी भावनाओं को ठीक से जाहिर नहीं कर पा रही थी. अगला चरण तो बस शुरुआत है और हमें पता है कि यह और भी कठिन होगा. मेरी टीम सच में बेस्ट है."


 


वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.