भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा पिछले कुछ सालों से देखने को मिल रहा है. पहले EV गाड़ियां शहर में ही देखने को मिलती थी लेकिन अब छोटे शहरों और गावों में भी इन गाड़ियों की डिमांड हो गई है. जिसके चलते कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना परचम लहरा रही हैं. हालांकि, अभी भी EV व्हीकल काफी महंगी है और लेकिन बजट सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स की टियागो ईवी और एमजी मोटर्स की कॉमेट ईवी जैसी गाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है.


हालांकि, अब इस बजट ईवी स्पेस में तहलका मचाने के लिए दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी कमर कस ली है. कंपनी भारतीय बाजार में एक बेहद किफायती और एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है जिससे आने वाले समय में टियागो ईवी और कॉमेट जैसी गाड़ियों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं. तो चलिए विस्तार से जानतें हैं कि इस नई कार में क्या खास होने वाला है और यह कब तक मार्केट में एंट्री लेगी.


क्या है कंपनी का मास्टरप्लान?


बता दें कि, पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि हुंडई अपनी इस बजट ईवी को साल 2027 के शुरुआती महीनों तक पेश करेगी. लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह ग्राहकों को ज्यादा इंतजार कराने के मूड में बिल्कुल नहीं है.


मिली ताजा जानकारी के मुताबिक यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार 2026 के अंत तक ही भारतीय बाजार में लांच हो सकती है. कंपनी का पूरा फोकस भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री की हिस्सेदारी को काफी बढ़ाना है और इसके लिए घरेलू स्तर पर लोकल बैटरी सप्लाई चेन को भी मजबूत बनाया जा रहा है.




AI Generated Image


EV खरीदने से पहले Range नहीं, ये 5 चीजें जरूर Check करें


350+ KM की शानदार रेंज


जानकारी के लिए बता दें कि, हुंडई अपनी इस नई कॉम्पैक्ट ईवी को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शंस के साथ लॉन्च कर सकती है. इसमें ग्राहकों को एक स्टैंडर्ड रेंज और दूसरा लॉन्ग रेंज का विकल्प मिलेगा.


अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका लॉन्ग-रेंज वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 355 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकता है. इतनी बढ़िया रेंज मिलने से यह कार केवल शहर के डेली कम्यूट ही नहीं बल्कि वीकेंड पर आसपास की छोटी यात्राओं के लिए भी एक भरोसेमंद और टेंशन-फ्री विकल्प साबित होगी.




AI Generated Image


मिलेगा फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर


वहीं, हुंडई अपनी गाड़ियों में हमेशा से ही एडवांस्ड फीचर्स के लिए जानी जाती है और यह बात इस नई EV में भी देखने को मिल सकती है. कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस कॉम्पैक्ट कार में उसका अगला यानी नेक्स्ट-जनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा.


जबकि इसके साथ ही केबिन में बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें कई एयरबैग्स, एबीएस और पार्किंग कैमरों का सपोर्ट भी मिलने की पूरी उम्मीद है.


मार्केट में बढ़ेगा मुकाबला


आपको बता दें कि, इस समय ऑटो सेक्टर में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ने इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ पहले से ही बनाई हुई है.


लेकिन जब हुंडई अपनी दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और कम प्राइस टैग के साथ इस नए मॉडल को लॉन्च करेगी तो ग्राहकों के पास एक और बेहतरीन विकल्प होगा. अगर आप भी अपने लिए एक नई और किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.


60 लीटर का मिलेगा टैंक, मार्केट में आई ये फैक्ट्री फिटेड CNG कार

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.