आजकल कई घरों में पुराने बिजली मीटर की जगह Smart Meter लगाए जा रहे हैं. इन मीटरों में बिजली की खपत और कनेक्शन से जुड़ी जानकारी डिजिटल तरीके से मिलती है. Smart Meter पर अलग-अलग रंगों की लाइट भी दिखाई देती हैं जिन्हें देखकर कई लोग परेशान हो जाते हैं कि कहीं मीटर में कोई खराबी तो नहीं है. दरअसल, लाल, हरी और पीली लाइट अलग-अलग कंडिशन या एक्टिविटी का संकेत देती हैं.
आपको बता दें कि Smart Meter पर लाल लाइट दिखाई देना अक्सर बिजली की खपत या मीटर के एक्टिव होने से जुड़ा होता है. कई मीटरों में लाल LED बिजली की यूनिट खर्च होने की स्पीड के अनुसार ब्लिंक करती है. यानी घर में जितने ज्यादा बिजली वाले डिवाइस चलेंगे, लाइट उतनी तेजी से ब्लिंक करती है.
कुछ मॉडलों में लाल लाइट किसी अलर्ट, बिजली कटने या मीटर से जुड़ी कंडिशन का संकेत भी होता है. इसलिए केवल लाल लाइट देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि मीटर खराब हो गया है.
हरी लाइट नॉर्मली मीटर और बिजली सप्लाई की नॉर्मल कंडिशन को दर्शाती है. कई Smart Meter में हरी LED का मतलब होता है कि मीटर को बिजली मिल रही है और कनेक्शन नॉर्मल तरीके से काम कर रहा है. अगर हरी लाइट लगातार या नॉर्मल तरीके से जल रही है तो आमतौर पर घबराने की जरूरत नहीं होती है.
पीली या एम्बर लाइट अक्सर वॉर्निंग की तरफ इशारा करती है. जैसे ये कम बैलेंस, कम वोल्टेज, कनेक्शन संबंधी समस्या या मीटर के किसी अलर्ट से जुड़ी हो सकती है. लेकिन यहां सबसे जरूरी बात ये है कि पीली लाइट का मतलब हर Smart Meter में एक जैसा नहीं होता है. सही जानकारी के लिए मीटर के मॉडल की गाइड या अपनी बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के निर्देश देखना बेहतर रहता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Smart Meter की LED का तेजी से ब्लिंक करना हमेशा खराबी का संकेत नहीं होता है. कई मीटरों में LED की ब्लिंकिंग डॉयरेक्ट बिजली की खपत से जुड़ी होती है. जैसे अगर घर में AC, गीजर, मोटर या हीटर जैसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले डिवाइस चल रहे हैं तो मीटर की खपत वाली LED ज्यादा तेजी से चमक सकती है. डिवाइस बंद करने पर इसकी स्पीड कम हो जाती है.
अगर Smart Meter पर कोई अजीब संकेत लगातार दिखाई दे, डिस्प्ले बंद हो जाए, बिजली की सप्लाई में समस्या आए, मीटर से आवाज या जलने जैसी गंध आए या बिल/बैलेंस में साफ गड़बड़ी नजर आए तो खुद मीटर खोलने या छेड़छाड़ करने के बजाय बिजली विभाग से संपर्क करना चाहिए.
2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.