'मुन्ना भाई एमबीबीएस.' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' में संजय दत्त ने मुन्ना भाई और अरशद वारसी ने सर्किट के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इन फिल्मों को आए हुए लगभग दो दशक हो चुके हैं लेकिन फैंस अपने इन पसंदीदा किरदारों को फिर से पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, गौरतलब है कि 'मुन्ना भाई 3' पर काम कई सालों से चल रहा है. वहीं अब खुद सर्किट यानी अरशद वारसी ने इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.
'मुन्ना भाई 3' पर अरशद ने दिया बड़ा अपडेट
दरअसल 'स्क्रीन' को दिए एक इंटरव्यू में, अरशद वारसी ने बताया कि संजय दत्त ने तीसरा पार्ट बनाने के लिए राजकुमार हिरानी को 'बंदूक की नोक पर' रखा हुआ है. उन्होंने कहा, "संजू ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है ताकि वे एक और फिल्म बनाएं. बेचारे राजू नेशनल टेलीविजन पर भी गए और बोले, 'संजू, मैं इसे बना रहा हूं, संजू' हर कोई इसे करना चाहता है. मैं बस सच में इसके लिए प्रेयर कर रहा हूं. राजू इस पर सीरियसली काम कर रहे हैं, तो उम्मीद है कि सब अच्छा होगा."
'सर्किट' का रोल इम्प्रोवाइज्ड था?
इस इंटरव्यू के दौरान अरशद के साथ डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया भी मौजूद थे. उन्होंने अरशद से 'सर्किट' का रोल निभाने के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, "नहीं, असल में मैं अरशद से पूछना चाहता था कि इसमें से कितना हिस्सा इम्प्रोवाइज़्ड (मौके पर सोचा हुआ) था और कितना लिखा हुआ था?" इस पर अरशद ने जवाब दिया, "बहुत कुछ इम्प्रोवाइज्ड था. पहली 'मुन्ना भाई' में बहुत कुछ इम्प्रोवाइज्ड था. सब कुछ इम्प्रोवाइज़्ड था. लेकिन दूसरी फिल्म में राजू को सच में पता था कि मैं क्या कहने वाला हूं. पहली फ़िल्म में बहुत इम्प्रोवाइजेशन था. लेकिन राजू के साथ मेरी यही डील थी. मैंने राजू से कहा, 'प्लीज मुझे मजा करने दो क्योंकि यह रोल कुछ अलग ही है.'"
अरशद वारसी अपकमिंग फिल्म
बता दें कि अरशद जल्द ही तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'घमासान' में प्रतीक गांधी के साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 11 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.