USB पोर्ट आज हमारी डेली लाइफ की टेक्नोलॉजी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. स्मार्टफोन चार्ज करने से लेकर पेन ड्राइव, हार्ड ड्राइव, कीबोर्ड-माउस और मॉनिटर कनेक्ट करने तक, कई काम USB की मदद से होते हैं. लैपटॉप और कंप्यूटर में आपने अलग-अलग रंगों वाले USB पोर्ट भी जरूर देखे होंगे. लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर इन पोर्ट्स का रंग अलग क्यों होता है. खास बात यह है कि USB-C पोर्ट आमतौर पर एक जैसे दिखाई देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि USB Port का हर रंग कौन-सा खास संकेत देता है और USB-C में रंग क्यों नहीं होते हैं.
USB Port का हर रंग कौन-सा खास संकेत देता है?
1. सफेद USB Port - सफेद USB पोर्ट सबसे पुराने USB 1.x स्टैंडर्ड को दर्शाता है. इसकी डेटा ट्रांसफर स्पीड 1.5 Mbps से 12 Mbps तक थी. आज के समय में यह स्पीड काफी कम है, इसलिए मॉर्डन डिवाइस में ऐसे पोर्ट लगभग दिखाई नहीं देते.
2. काला USB Port - काला पोर्ट आमतौर पर USB 2.0 को दर्शाता है. यह 480 Mbps तक की स्पीड दे सकता है. आज भी टीवी, प्रिंटर, सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और बजट लैपटॉप में USB 2.0 पोर्ट मिल जाते हैं. माउस, कीबोर्ड और प्रिंटर जैसे सामान्य कामों के लिए यह यूजफुल है.
3. नीला USB Port - नीला पोर्ट आमतौर पर USB 3.0 से जुड़ा होता है, जिसकी अधिकतम स्पीड 5 Gbps तक है. USB-IF ने USB 3.0 पोर्ट्स की पहचान के लिए नीले रंग के इस्तेमाल की सिफारिश की थी. हालांकि रंगों को USB-IF ने जरूरी नहीं बनाया है.
4. लाल, टील और पीले पोर्ट - टील रंग का इस्तेमाल कुछ निर्माता USB 3.1 Gen 2 या USB 3.2 Gen 2 के लिए करते हैं, जो 10 Gbps तक की स्पीड दे सकते हैं. लाल पोर्ट हाई-परफॉर्मेंस USB के लिए इस्तेमाल हो सकता है और इसकी स्पीड 10 से 20 Gbps तक हो सकती है. वहीं पीले या नारंगी पोर्ट अक्सर स्लीप या स्टैंडबाय मोड में भी चार्जिंग जारी रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें - एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
USB-C में रंग क्यों नहीं होते?
USB-C सिर्फ डेटा ट्रांसफर या चार्जिंग तक सीमित नहीं है. यह हाई-स्पीड डेटा, 4K/8K वीडियो, ऑडियो, थंडरबोल्ट, डिस्पले पोर्ट और दूसरे कनेक्शन सपोर्ट कर सकता है. एक ही तरह दिखने वाले दो USB-C पोर्ट की क्षमता अलग हो सकती है. इसलिए सिर्फ रंग के जरिए इनकी पूरी क्षमता बताना आसान नहीं है.
USB-C की पहचान कैसे करें?
USB-C पोर्ट के पास बने लोगो और सिंबल इसकी क्षमता का संकेत दे सकते हैं. SS SuperSpeed USB, बिजली जैसा निशान थंडरबोल्ट और डिस्पले पोर्ट का लोगो डिस्प्ले आउटपुट का संकेत दे सकता है. हालांकि हर डिवाइस पर ये निशान मौजूद हों, यह जरूरी नहीं है. ऐसे में आधिकारिक स्पेसिफिकेशन या यूजर मैनुअल देखना बेहतर है. USB-A में रंग पोर्ट की क्षमता पहचानने में मदद कर सकते हैं, लेकिन USB-C के मामले में लोगो और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन ज्यादा जरूरी हैं.
यह भी पढ़ें - अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.