सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट पर गहरी छाप छोड़ दी है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया कह चुके हैं कि वैभव पर नजर रखी जाएगी और उन्हें सचिन तेंदुलकर जैसा खिलाड़ी बनाने का प्रयास किया जाएगा. अब पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत का मानना है कि वैभव एक बार फिर क्रिकेट को दिलचस्प बना रहे हैं. इस युवा खिलाड़ी का क्रेज इतना है कि श्रीकांत की पत्नी भी उनके लिए क्रिकेट देख रही हैं.


वैभव के लिए यह साल दमदार रहा है. पहले उन्होंने 776 रन बनाकर IPL 2026 की ऑरेंज कैप जीती, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक लगाए और फिर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में 92 रन और 40 रन की पारी खेली. वो अब एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी धमाल मचाना चाहेंगे.


अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिस श्रीकांत ने कहा, "वह बहुत शानदार खेल रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और कभी हतोत्साहित नहीं करना चाहिए. अगर उन्हें सही ढंग से ढाला जाए, तो वैभव बहुत बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे. वह टेस्ट क्रिकेट को अपना गौरव वापस दिलाएंगे. सभी ने सिर्फ उन्हीं की वजह से दलीप ट्रॉफी देखी. मेरी पत्नी भी सिर्फ उन्हीं की वजह से मैच देख रही थीं."


वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में सिर्फ 8 रन बना पाए थे. मगर उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और पहली पारी में 92 रन जड़ दिए. वो दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र (15 साल 157 दिन) में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. पूरे मैच में उन्होंने 132 रन बनाए. ईस्ट जोन ने वह मैच 4 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश पाया था.


श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 


वैभव का अगला मैच कब?


15 वर्षीय वैभव के सामने असमंजस की स्थिति होगी. हेड कोच गौतम गंभीर को तय करना होगा कि वैभव अपना अगला मैच कब और किसके साथ खेलेंगे. दरअसल 6 सितंबर से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाना है, जिसमें ईस्ट जोन और साउथ जोन की भिड़ंत होगी. मगर 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान की टी20 सीरीज भी शुरू हो रही है, जिसके लिए टीम इंडिया 9 या 10 सितंबर को नई दिल्ली में इकट्ठा होगी.


चूंकि दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के लिए 5 दिन आवंटित हैं. इसलिए वैभव फाइनल में खेलते हैं तो वे टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़ पाएंगे और उन्हें पर्याप्त तैयारी का मौका नहीं मिल सकेगा. रिपोर्ट अनुसार यह गंभीर तय करेंगे कि वैभव फाइनल मुकाबला खेलेंगे या नई दिल्ली में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे.



'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.