दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग का इतिहास बदल कर रख दिया है. उन्होंने CPL के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया है. उन्होंने यह कारनामा सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स (SNP) के लिए खेलते हुए किया. उन्होंने महज 39 गेंद में शतक पूरा किया और 121 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस ऐतिहासिक पारी में उनके बल्ले से 12 छक्के निकले.


शनाका का यह शतक इसलिए भी हैरान करने वाला है, क्योंकि वह 10वें ओवर में बैटिंग करने आए थे. जब शनाका बल्लेबाजी करने ये, तब पेट्रियट्स की पारी में 64 गेंद बाकी थीं. इसी दौरान उन्होंने 39 गेंदों में तूफानी अंदाज में शतक पूरा किया. वो ऐसे पहले बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने CPL के इतिहास में 40 से कम गेंदों में शतक लगाया है.


सबसे तेज शतक का बनाया रिकॉर्ड


सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ दासुन शनाका ने 39 गेंद में शतक पूरा किया. इस मैच में वो 43 गेंद में 121 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 12 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 281.40 का रहा. यह कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से आन्द्रे रसेल, टिम साइफर्ट और शिमरोन हेटमायर के नाम था, जिन्होंने 40 गेंद में सेंचुरी लगाई है.


CPL में सबसे तेज शतक



  • 39 गेंद - दासुन शनाका

  • 40 गेंद - आन्द्रे रसेल

  • 40 गेंद - टिम साइफर्ट

  • 40 गेंद - शिमरोन हेटमायर

  • 41 गेंद - शाई होप


आखिरी 5 ओवर में बने 93 रन


दासुन शनाका ने ऐसा कोहराम मचाया कि पेट्रियट्स की टीम एक समय 15 ओवर में 142 रन बनाकर खेल रही थी. उस समय शनाका भी 18 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे थे. शनाका नाम की ऐसी आंधी आई, जिसमें सेंट लूसिया किंग्स के गेंदबाज उड़ते नजर आए. आखिरी 5 ओवरों में पेट्रियट्स की टीम ने 93 रन बनाए, जिनमें 10 छक्के आए. आखिरी ओवर में अकेले दासुन शनाका ने 28 रन जड़ दिए. कियोन गैस्टन के इस ओवर में 4 छक्के और एक चौका आया.


मंधाना के आगे हांगकांग पस्त, 137 रन से जीता भारत; सेमीफाइनल का मिला टिकट


137 रनों से जीती पेट्रियट्स


सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे. जब जेसन होल्डर की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स लक्ष्य का पीछा करने आई तो पूरी टीम 98 रनों पर ऑलआउट हो गई. पेट्रियट्स ने यह मैच 137 रनों के विशाल अंतर से जीता. सबसे ज्यादा कहर जेरेमिया लुईस ने मचाया, जिन्होंने केवल 2.5 ओवर गेंदबाजी की और 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा वानिंदु हसरंगा, एश्मीड नेड ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया और नसीम शाह को भी एक सफलता हाथ लगी.



Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.