विमल इलायची से जुड़े विज्ञापन मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की जांच जारी है. आरोप है कि किसी अन्य उत्पाद का नाम या स्वरूप बताकर अलग उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी मामले में FDA ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन और शाहरुख खान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. इस पर अब टाइगर और अजय ने रिप्लाई किया है लेकिन अब तक शाहरुख खान के जवाब का इंतजार है. चलिए बताते हैं दोनों स्टार्स ने क्या कहा.
FDA सूत्रों के मुताबिक, यह नोटिस एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स रेगुलेशन, 2018 (Advertising and Claims Regulations, 2018) के कथित उल्लंघन को लेकर जारी किए गए थे. FDA ने तीनों अभिनेताओं से विज्ञापन और उससे जुड़े दावों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था. अब इस मामले में अपडेट सामने आया है.
FDA सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन की ओर से जवाब करीब दो दिन पहले प्राप्त हो चुका है. FDA इन दोनों जवाबों का फिलहाल परीक्षण कर रहा है. वहीं, शाहरुख खान की ओर से अभी तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है. FDA की ओर से उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है.
FDA सूत्रों के अनुसार, प्राप्त जवाबों की जांच के बाद यह देखा जाएगा कि विज्ञापन में किए गए दावे और उत्पाद का प्रचार संबंधित नियमों के अनुरूप है या नहीं. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा. मामले में अब FDA की नजर तीनों सेलिब्रिटीज के जवाब और विज्ञापन में किए गए दावों पर है.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू से जुड़े सभी प्रोडक्ट्स बैन हैं. FDA कमश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद खुलासा किया है और बताया था कि महाराष्ट्र में साल 2012 से ही गुटखा, पान मसाला और तंबाकू से जुड़े प्रोटेक्ट्स पर रोक लगाई गई है. उनका मानना है कि जो एक्टर्स इसके एड कर रहे हैं, उसकी जांच की जा रही है.
बहरहाल अगर अजय देवगन समेत बाकी स्टार्स के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो अजय की फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. वहीं, शाहरुख खान क्रिसमस 2026 के मौके पर 'किंग' में दिखेंगे. इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ मुराद खेतानी के प्रोडक्शन में बनी रही फिल्म में काम कर रहे हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.