जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने 768 सदस्यों वाले भारतीय दल को मंज़ूरी दे दी है. भारतीय प्लेयर्स और टीम इस आयोजन में 36 खेलों में हिस्सा लेगी. भारतीय दल में 503 एथलीट (269 मेंस और 234 विमेंस) शामिल हैं, साथ ही 246 टीम अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ और 19 IOA दल के सदस्य भी हैं.


सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स का है, जिसमें कुल 110 सदस्य हैं. इसमें 36 पुरुष, 43 महिला एथलीट हैं, इनके आलावा इसमें 31 सपोर्ट स्टाफ के सदस्य हैं. एथलेटिक्स के आलावा हॉकी और क्रिकेट है, जिसमें सदस्यों की संख्या 50 या इससे अधिक है. हॉकी में 57 और क्रिकेट में 47 सदस्य हैं. इसके बाद शूटिंग है, जिसमें 47 सदस्य शामिल हैं.


सपोर्ट ग्रुप में कोच, मुख्य और डिप्टी मुख्य कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, मेडिकल स्टाफ, मनोवैज्ञानिक, मसाज करने वाले (पुरुष और महिला), एनालिस्ट, टीम मैनेजर और अन्य तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं. मंजूरी से पूर्व पहले से तय खिलाड़ियों (492) की सूची में 11 और प्लेयर्स को शामिल किया गया है.


यह भी पढ़ें- धोनी के IPL भविष्य पर खुला नया राज, 'Impact Player' पर पूर्व साथी का बड़ा बयान


गौतम गंभीर दल का हिस्सा नहीं


भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट दल का हिस्सा नहीं होंगे. जारी लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है. गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच होंगे, जो अभी सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. 30 एथलीटों के दल के लिए 20 सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी दी गई है. लक्ष्मण, अमोल मजूमदार के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ, 5 मेडिकल स्टाफ और एक टीम मैनेजर शामिल हैं.






महिला एथलीटों के लिए महिला सपोर्ट स्टाफ, जैसे डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और मसाज करने वाले की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को निर्देश दिया है. इसके आलावा उन्हें ये भी निर्देश दिया गया है कि टोक्यो में भारतीय दूतावास और इवेंट ऑर्गनाइजर को यात्रा की योजनाएं उपलब्ध कराएं. बता दें कि सरकार ने सरकारी खर्च पर इसमें भाग लेने की मंज़ूरी दे दी है.


यह भी पढ़ें-  इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.