दिल्ली के द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने 20 साल की एक छात्रा के पेट से 1.16 किलो वजन का बालों का बड़ा गुच्छा निकाला है. डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा करीब 11 साल से अपने बाल खा रही थी. छात्रा को तीन दिन से तेज पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत थी साथ ही वह काफी समय से कम खाना खा रही थी जिसकी वजह से छात्रा का वजन भी कम हो रहा था और उसे कमजोरी महसूस होती थी.
जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में एक बड़ी और सख्त गांठ महसूस हुई ऐसे में एंडोस्कोपी करवायी गई तो जांच में पता चला कि उसके पेट में बड़ी मात्रा में बाल जमा हो चुके थे. जिसके बाद छात्रा ने बताया कि वो 11 साल से अपने बाल खा रही थी.
सर्जरी कर निकाला बालों का गुच्छा
मणिपाल अस्पताल के डॉ संदीप अग्रवाल के मुताबिक बाल पेट में पचते नहीं हैं और लंबे समय तक बाल खाने से वे पेट में जमा होते रहते हैं और धीरे-धीरे एक बड़ा और सख्त गुच्छा बन जाता है. साथ ही इस छात्रा के मामले में यह गुच्छा इतना बड़ा हो गया था कि यह खाने की नली और पेट के जोड़ से लेकर छोटी आंत के रास्ते तक पहुंच गया था.
ऐसे में पहले डॉ संदीप अग्रवाल ने पहले एंडोस्कोपी के जरिए बालों के इस गुच्छे को निकालने की कोशिश की, लेकिन यह बहुत बड़ा और सख्त था फिर सर्जरी करने का फैसला लिया गया और पेट में छोटा सा चीरा लगाकर डॉक्टरों ने पूरे बालों के गुच्छे को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला.
पेट पूरी तरह बालों के गुच्छों से भर गया था: डॉक्टर
मणिपाल अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख संदीप अग्रवाल ने बताया कि पेट पूरी तरह बालों के गुच्छे से भर गया था और इसे निकालना काफी मुश्किल था ऐसे में पेट की अंदरूनी परत को नुकसान न पहुंचे, इसलिए बेहद सावधानी से सर्जरी की गई और अब सर्जरी के बाद छात्रा की हालत में काफी सुधार हुआ है और उसकी भूख वापस आने लगी, वह खाना खाने लगी और उसका वजन भी बढ़ने लगा साथ ही अब वह दोबारा अपनी पढ़ाई कर रही है. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की आदत को समय रहते पहचानना जरूरी है सिर्फ सर्जरी से समस्या खत्म नहीं होती, बल्कि बाल खाने की आदत के पीछे की वजह समझने और उसे दोबारा होने से रोकने के लिए मनोवैज्ञानिक मदद भी जरूरी है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.