रामानंद सागर की 'रामायण' में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाकर फेमस हुए सुनील लहरी ने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की अपनी एक वीडियो शेयर की थी जिसे देखने के बाद कई लोगों ने उनकी गलतियां नोटिस की थी. वहीं अब सुनील ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी एक और वीडियो शेयर कर अपनी गलती की माफी मांगी है.


सुनील लहरी ने अपनी गलती की मांगी माफी
बता दें कि सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंस पर शेयर की गई अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ भावुक होकर भावनाओं में बहकर आप कुछ गलती कर बैठते हैं लेकिन आपके भाव सही हैं तो गलती की माफी भी हो सकती है जैसा मेरे साथ हुआ राखी वाले दिन”. वीडियो में सुनील लहरी कहते हुए सुनाई देते हैं, “ मैं रक्षाबंधन वाले दिन भावुक हो गया था कि छोटी बच्ची जिसने बचपन में अपने मां-बाप को खो दिया था. जिसका कोई भाई नहीं है. वो आज मुझे भाई मानकर मेरे हाथ में राखी बांध रही है.’


 





:-बुधवार को 'हनुमान अंश' का बजा डंका, 'टॉक्सिक' का हुआ बंटाधार, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन


सुनील वीडियो में आगे कहते हैं, “ इस भावुकता में मैं ये भी भूल गया कि मुझे सीधे हाथ में राखी बंधवानी चाहिए न कि उल्टे हाथ में. मैंने अनजाने में उल्टा हाथ आगे कर दिया और सोनम में मुझे उल्टे हाथ में राथी बांध दी. उसने इससे पहले कभी राखी बांधी नहीं थी. इस बात का मुझे तब पता चला जब मेरे घरवालों ने और आपमें से कुछ लोगों ने इस बात को पॉइंट आउट किया. मैं आप लोगों से यही कहूंगा की मैं कोशिश करूंगा कि आगे इस कर की गलती न हो.”


सुनील लहरी ने रक्षाबंधन की वीडियो की थी शेयर
बता दें कि सुनील लहरी ने अपनी मुंहबोली बहन संग अपने रक्षाबंधन के सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की थी. वीडियो में सुनील अपनी मुंहबोली बहन से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था.


मिलिये मेरी नई बहन से, इनका भाई नहीं है, इन्होने मुझे अपना भाई बनाने का अनुरोध किया है, इनका नाम सोनम है, कई सालों से मैं इन से फल खरीदता हूं, रिश्ते खून के ही नहीं, आदर और सम्मान के भी होते हैं." 



:-बुधवार को 'टॉक्सिक' की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.