सलमान खान के पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस सीजन में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार चर्चा में हैं. अब खबर है कि मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकते हैं.


मेकर्स से चल रही नीतीश राजपूत की बातचीत
'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश राजपूत 'बिग बॉस 20' में एंट्री करने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स के साथ उनकी आखिरी दौर की बातचीत चल रही है. नीतीश अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने रिसर्च पर आधारित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है.






सलमान खान के शो में दिखेगा अलग अंदाज
नीतीश राजपूत का नाम सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि रिसर्च और एजुकेशनल कंटेंट के लिए पहचाने जाने वाले नीतीश 'बिग बॉस' के घर में किस अंदाज में नजर आते हैं. क्या उनका बेबाक अंदाज शो में भी देखने को मिलेगा या फिर घर के माहौल के साथ वो खुद को बदलते नजर आएंगे? उनके विचार और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बॉन्डिंग दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकती है.


:- हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर होगी वापसी, रिलीज हुआ दमदार टीजर


कौन-कौन ले सकता है शो में एंट्री?
'बिग बॉस 20' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में एक्टर रोहेड खान और बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी का नाम भी शामिल है. वहीं, शो में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, रीति तिवारी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, खुशी दुबे, गीता बसरा, शौविक चक्रवर्ती, अमन गांधी और अर्शिफा खान जैसे सेलेब्स भी नजर आ सकते हैं. हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक इन सेलेब्स की एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. 


कब और कहां देखें शो?
'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे होगा. शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा. खास बात ये है कि इसका हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज होगा.


:- 'टीवी इंडस्ट्री की आंटियां...', हिना-रुबीना के कमेंट पर फूटा आसिम रियाज का गुस्सा

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.