लीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले हो चुके हैं। पहले मैच में मंगलवार (1 सितंबर) को ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं बुधवार को साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराते हुए फाइनल में एंट्री की थी।











इन दोनों मुकाबलों के बाद मौजूदा टूर्नामेंट में अगर सबसे ज्यादा बाउंड्री (4+6) लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी टॉप पर नहीं हैं और उनसे आगे हैं सुदीप घरामी।


हालांकि, टॉप 2 में बिहार के ही दो खिलाड़ियों का कब्जा है। सुदीप कुमार घरामी 32 बाउंड्री के साथ टॉप पर हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में 21 कुल बाउंड्री के साथ दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद शाहबाज अहमद की भी 21 बाउंड्री हैं लेकिन वैभव ने छक्के ज्यादा लगाए हैं। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और सेंट्रल जोन के बल्लेबाज मुशीर खान भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।


दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज












































































































खिलाड़ीमैचपारीरन4s6sकुल बाउंड्री (4s+6s)
सुदीप कुमार घरामी2318531132
वैभव सूर्यवंशी2314012921
शाहबाज अहमद1116717421
अंशुल कम्बोज2412091019
आयुष बडोनी2413416218
तिलक वर्मा1216717017
कामरान इकबाल2412216117
आयुष दोसेजा2413015015
मुशीर खान1212710212
अभिमन्यु ईश्वरन2310810111


फाइनल में तिलक वर्मा और इशान किशन की टक्कर


दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 6 सितंबर से इशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन का सामना तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें होंगी। वैभव ईस्ट जोन के उपकप्तान भी हैं।


एशियन गेम्स 2026 में गौतम गंभीर नहीं होंगे भारत के हेड कोच, 134 टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय दिग्गज को मिली जिम्मेदारी


एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ में बदलाव हुआ है। गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के हेड कोच नहीं होंगे। वहीं उनकी जगह भारत के लिए 134 टेस्ट मैच खेलने वाले दिग्गज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।






Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.