आज हम एक ऐसी गाड़ी की बात करेंगे जिसकी बादशाहत बहुत पहले से ही ऑटोमोबाइल मार्केट में कायम है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं पजेरो की. अपनी मजबूती और शानदार लुक के चलते यह एसयूवी सभी को ही पसंद है. बता दें कि, पजेरो का नाम सुनते ही बड़े-बड़े ब्रांड्स पानी भरते थे. हालांकि, टोयोटा फॉर्च्यूनर ने इस धाकड़ एसयूवी को थोड़ी बहुत टक्कर दी है. लेकिन लेजेंडरी ब्रांड मित्सुबिशी ने अपनी 5th जेनरेशन ऑल-न्यू पजेरो का ग्लोबल डेब्यू करके पूरी दुनिया के कार प्रेमियों को चौंका दिया है.
वहीं, नई पजेरो पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी, चौड़ी और बेहद लग्जरी अवतार में सामने आई है. इसका नया और एग्रेसिव डिजाइन किसी को भी पहली नजर में अपना दीवाना बना सकता है. बता दें कि, फॉर्च्यूनर को पसंद करने वालों को ऑल-न्यू पजेरो खूब पसंद आएगी. लेकिन सबसे दुखद बात यह है कि, इंडिया में कोई इसे खरीद नहीं पायेगा. चलिए जानतें हैं ऐसा क्यों है और पजेरो में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा.
अब बात करते हैं पजेरो के डिजाइन की तो नई पजेरो पुरानी जेनरेशन के मुकाबले काफी बदल गई है. इसमें पिछले दरवाजे पर मिलने वाले स्पेयर व्हील को हटा दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद गाड़ी का दबदबा और स्टांस पहले से ज्यादा मस्कुलर लगता है. इसकी कुल लंबाई 4.9 मीटर से ज्यादा रखी गई है.
जिससे इसे काफी लंबा और विशाल लुक मिलता है. इसके अलावा गाड़ी में 230mm का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो किसी भी मुश्किल रास्ते, गड्ढों या पथरीली जगह को आसानी से पार करने में मदद करता है. इसका लंबा व्हीलबेस अंदर बैठे यात्रियों के लिए बहुत सारा लेगरूम और केबिन स्पेस सुनिश्चित करता है.

Image Credit- AI Generated
बाइक पर कुत्ते को बैठाकर चलते हैं, जानें क्या कहता है कानून?
बता दें कि, नई मित्सुबिशी पजेरो के इंटीरियर को एकदम नया और बेहद लग्जरी बनाया गया है. पजेरो की पहचान माने जाने वाले उसके आइकॉनिक थ्री-गेज मल्टि-मीटर को अब एक मॉडर्न टच देते हुए मुख्य टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में ही इंटीग्रेट कर दिया गया है.
केबिन के अंदर यात्रियों की सहूलियत के लिए हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा केबिन को शांत रखने वाला एकॉस्टिक विंडो ग्लास और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसका डैशबोर्ड और इस्तेमाल किया गया प्रीमियम मटेरियल इसे किसी बेहद महंगी लग्जरी एसयूवी जैसा फील देता है.

Image Credit- AI Generated
वहीं, रफ-एंड-टफ परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी ने पजेरो के असली डीएनए के साथ कोई समझौता नहीं किया है. यह नई एसयूवी आज भी एक बेहद मजबूत लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर ही बनी है. इसमें प्रॉपर 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ लो-रेंज गियरबॉक्स दिया गया है.
जो इसे किसी भी खतरनाक दलदल या चट्टानों पर चढ़ने की ताकत देता है. गाड़ी में 2.4-लीटर का टर्बो-डीजल इंजन मिलता है जो करीब 200bhp की दमदार पावर जनरेट करता है. इस इंजन को एक नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
आपको बता दें कि, टोयोटा फॉर्च्यूनर के ग्राहक आज के समय में एक मजबूत, दमदार और भरोसेमंद 7-सीटर एसयूवी की तलाश में रहते हैं. नई पजेरो में वह सब कुछ मौजूद है जो एक फॉर्च्यूनर का ग्राहक चाहता है. मजबूत बॉडी, 4x4 क्षमता और उससे भी ज्यादा लग्जरी फीचर्स.
भारत में आज भी पजेरो ब्रांड नाम की एक अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मित्सुबिशी किसी तरह भारत में वापसी करके इस नई पजेरो को यहां लॉन्च कर देती तो यह फॉर्च्यूनर के दबदबे को खत्म करके बाजार में एक बहुत बड़ी हिट साबित हो सकती थी.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.