आजकल सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स, फॉलोअर्स और व्यूज पाने का चस्का लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग अपनी गाड़ियों का टैलेंट दिखाने या नई गाड़ी की डिलीवरी का जश्न मनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखते हैं. बीच सड़क पर गाड़ियाँ खड़ी करके डांस करना, रील बनाना या फिर पूरी सड़क को ही ब्लॉक कर देना अब एक आम बात बनती जा रही है. लेकिन अगर आप भी अपनी कार या बाइक के साथ ऐसा कोई स्टंट करने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए.


पब्लिक रोड या हाईवे पर ट्रैफिक रोकना न केवल आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी करता है, बल्कि यह बेहद खतरनाक और गैर-कानूनी भी है. पुलिस प्रशासन अब ऐसे मामलों को लेकर बेहद सख्त रुख अपना रहा है. अब सिर्फ मामूली चालान काटकर छोड़ देने का दौर खत्म हो चुका है, पुलिस ऐसे लोगों की गाड़ियों को सीधे सीज कर रही है और उन्हें जेल तक की हवा खानी पड़ रही है.


पब्लिक रोड पर रील बनाना क्यों है कानूनी अपराध


सार्वजनिक सड़कें और हाईवे हर नागरिक की सुरक्षित आवाजाही के लिए बनाए गए हैं. जब कोई व्यक्ति वीडियो या रील शूट करने के लिए सड़क के बीचों-बीच गाड़ी रोकता है, तो इससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने का सीधा खतरा बन जाता है.


कानून की नजर में यह हरकत न केवल ट्रैफिक में बाधा डालने की श्रेणी में आती है, बल्कि इसे खतरनाक ड्राइविंग और दूसरों की जिंदगी को जोखिम में डालने का संगीन मामला माना जाता है. इसलिए पुलिस इस तरह के मामलों में बेहद कड़े कदम उठा रही है.



Image Credit- AI Generated


100 रुपये की CNG में करें लंबा सफर, ये कारें हैं Mileage King


चालान ही नहीं, सीधे जब्त होगी गाड़ी


अक्सर लोगों को लगता है कि रील बनाते हुए पकड़े जाने पर 500 या 1000 रुपये का चालान भरकर छूट जाएंगे. लेकिन अब पुलिस का तरीका पूरी तरह बदल चुका है. मोटर व्हीकल एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत ट्रैफिक पुलिस के पास यह अधिकार है कि वह सड़क पर हुड़दंग मचाने और पब्लिक को परेशान करने के आरोप में आपकी गाड़ी को मौके पर ही जब्त यानी सीज कर सकती है. एक बार गाड़ी सीज होने के बाद उसे छुड़वाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिसमें भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ता है.




Image Credit- AI Generated


सोशल मीडिया वीडियो से भी ट्रेस कर रही पुलिस


अगर आपको लगता है कि सड़क पर रील बनाकर आप आसानी से निकल गए और कोई नहीं देख रहा, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी है. आजकल पुलिस विभाग की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ऐसी रील और वायरल वीडियोज पर पैनी नजर रखती है. जैसे ही कोई वीडियो इंटरनेट पर शेयर होता है, पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी के घर तक पहुंच जाती है. कई मामलों में तो वीडियो अपलोड होने के कुछ ही घंटों के भीतर चालान और समन घर पर आ जाता है.


जेल की हवा और ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा रद्द


ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई यहीं खत्म नहीं होती. बार-बार नियम तोड़ने या हाईवे जैसी संवेदनशील जगह पर ट्रैफिक जाम करने के दोषी पाए जाने पर पुलिस आरोपी ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द करने की सिफारिश कर सकती है.


इसके अलावा, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज होने पर आरोपी को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. इसलिए सोशल मीडिया के कुछ सेकंड के फेम के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई और गाड़ी को खतरे में डालने की गलती बिल्कुल न करें.


Fortuner वालों को पसंद आएगी नई Pajero, लेकिन खरीद नहीं पाएंगे

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.