दुनिया को गरीब और अमीर का ज्ञान देने वाले रॉबर्ट कियोसाकी पर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है. यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है. दुनिया भर में फेमस और बेस्ट सेलिंग किताब रही रिच डैड, पुअर डैड के राइटर रॉबर्ट कियोसाकी ने बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से जुड़ा भारी कर्ज ले रखा है. कियोसाकी का रियल एस्टेट का साम्राज्य 1.2 अरब डॉलर के भारी कर्ज पर टिका हुआ है.
79 साल के सेल्फ हेल्प गुरु, जिन्होंने साल 1997 में एक किताब लिखी थी, जिसकी 44 मिलियन से ज्यादा कॉपी बिक चुकी हैं, ने फाइनेंशियल राज बताकर खूब दौलत बनाई, उन्होंने बताया कि उनका रियल एस्टेट साम्राज्य लगभग 1.2 अरब डॉलर के कर्ज पर खड़ा है. उन्होंने कहा कि संपत्ति खरीदने के लिए कर्ज लेना ही अमीरों का एक तरीका है.
कियोसाकी ने कहा- मुझपर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है
न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो कियोसाकी ने गर्मियों में गेट रिच एजुकेशन पॉडकास्ट पर कहा है, तो मुझ पर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है. कियोसाकी का तरीका यह है कि वे संपत्तियों की कीमत बढ़ने पर उनके बदले कर्ज लेते हैं. इसके बाद कर्ज से मिली रकम को टैक्स फ्री इनकम मानते हैं, न कि उस संपत्ति को बेचते हैं. वे अलग-अलग इन्वेस्टमेंट को अलग-अलग एलएलसी में रखते हैं. ताकि एक डील के खराब होने का असर दूसरी डील पर न पड़े.
हालांकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वे जोखिमों के समझे बिना, उनके तरीके की नकल न करें. आपको वैसा नहीं करना चाहिए, जैसा मैं करता हूं, लेकिन मैंने 1974 में इसका अध्ययन किया है.
कर्ज का बेहतर इस्तेमाल करना सीखना है तो थोड़ी शिक्षा लें: कियोसाकी
उन्होंने कहा कि कर्ज का इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप थोड़ी शिक्षा लें. उनकी पूर्व पत्नी और बिजनेस पार्टनर किम कियोसाकी ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि इस आंकड़े को सार्वजनिक रूप से कैसे बताया जा रहा है. दरअसल कियोसाकी ने कहा है कि यह कर्ज पार्टनर्स के साथ मिलकर खरीदे गए 1500 अपार्टमेंट यूनिट्स से जुड़ा है. इसका कियोसाकी की व्यक्तिगत देनदारी पर कोई असर नहीं पड़ता है. इधर, पूर्व पत्नी का दावा है कि उन्होंने जानबूझकर इन आंकड़ों का इस्तेमाल किया है, जिससे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकें. ताकि बता सकें, कि कर्ज लेकर निवेश करना एक बेहतरीन फाइनेंशियल रणनीति क्यों हो सकती है. अब अगर कियोसाकी के आंकड़े सही हैं, तो कर्ज में उनका असल हिस्सा 30 मिलियन डॉलर से 60 मिलियन डॉलर के बीच हो सकता है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.