भारत की अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के साथ है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण है. इससे पहले इंडिया-ए टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जिसकी शुरूआती 24 अक्टूबर से होगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहला मैच 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. बोर्ड ने रेड बॉल के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेड शील्ड के कार्यक्रम के तहत की.


इंडिया ए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 मैचों की चार दिवसीय सीरीज खेलेगी. पहला मैच 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "रेड बॉल के घरेलू सत्र में इंटरनेशनल लेवल का रोमांच भी होगा, जिसके तहत न्यूजीलैंड ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में इंडिया ए के खिलाफ 4 दिवसीय 3 मैच की सीरीज खेलेगी.


भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारियां का हिस्सा


भारत की सीनियर टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, इसके बाद दोनों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी. दौरे का अंत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगा, जिसका पहला मैच 19 से 23 नवंबर और दूसरा 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. इंडिया ए का न्यूजीलैंड दौरा अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट सीरीज की तैयारियों का हिस्सा होगी.


यह भी पढ़ें- BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान


डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारत और न्यूजीलैंड की स्थिति


आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारत अभी पांचवें स्थान पर है. अगर भारत पिछली सीरीज में श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हरा देता तो चौथे स्थान पर आने का मौका था, लेकिन वो टेस्ट ड्रा हो गया. भारत ने अभी तक खेले 11 मैचों में से 5 जीते हैं, 4 हारे हैं और 2 मैच ड्रा हुए हैं. न्यूजीलैंड की बात करें तो वो तालिका में तीसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने 6 में से 4 मैच जीते हैं, 1 हारा है और 1 ड्रा हुआ है. न्यूजीलैंड का पीसीटी 72.22 और भारत का पीसीटी 51.52 है.


यह भी पढ़ें- गिल-बुमराह को तगड़ा नुकसान, ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.