Ishant Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा काफी समय से टीम से बाहर हैं. साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने और 2008 में मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के खिलाफ खतरनाक स्पेल डालकर चर्चा में आने वाले लंबे कद के ईशांत शर्मा एक समय टेस्ट टीम के महत्वपूर्ण सदस्य थे.











वे टेस्ट क्रिकेट में भारत के छठे सबसे सफल गेंदबाज हैं. सबसे खास बात यह है कि कपिल देव के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं.


बता दें कि ईशांत शर्मा का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2006 में दिल्ली के लिए डेब्यू किया. छह फीट चार इंच लंबे ईशांत शर्मा के पास वह सारी क्षमताएं थीं, जो एक तेज गेंदबाज में होनी चाहिए. उनके पास गति के अलावा, स्विंग, और बाउंस था, जो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए हमेशा मुश्किल खड़ी करता था.


विराट कोहली, शिखर धवन और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ईशांत को मई 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला. घरेलू क्रिकेट में पदार्पण के ठीक एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले ईशांत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और जल्द ही टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय तेज गेंदबाजी का प्रमुख चेहरा बन गए.


100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल


ईशांत एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के ईशांत अहम सदस्य रहे. उनका व्यापक असर टेस्ट क्रिकेट में दिखा. विराट कोहली की कप्तानी में देश और विदेश में टेस्ट में भारतीय टीम को मिली सफलता की एक वजह ईशांत की गेंदबाजी भी रही. वे भारत के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल हो सकी है.


38 साल के होने जा रहे ईशांत शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 105 टेस्ट मैच, 80 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट मैचों में उनके 311, वनडे में 115 और टी20 में 8 विकेट दर्ज हैं. 2008 से आईपीएल खेल रहे ईशांत ने आईपीएल के 117 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. ईशांत नवंबर 2021 के बाद से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं.


ईशांत शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से नहीं लिया है संन्यास


ईशांत शर्मा ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. 2020 में, भारत सरकार ने क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था.






Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.