अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सिर्फ पिता और बेटे का रिश्ता नहीं, बल्कि दोस्ती का रिश्ता भी है. अमिताभ कई मौकों पर अभिषेक के बारे में कुछ न कुछ बातें बताते रहते हैं. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से उनके और अभिषेक के रिश्ते को लेकर बात की.
इस दौरान बिग बी ने अभिषेक की खाने से जुड़ी एक ऐसी आदत के बारे में बताया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. अमिताभ ने यह बात हलके फुल्के और मजेदार अंदाज में साझा की , जिससे शो का माहौल भी काफी खुशनुमा हो गया.
अभिषेक की फल खाने की आदत का खुलासा
दरअसल, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उनका और अभिषेक का रिश्ता काफी अच्छा और दोस्ताना है. इस पर अमिताभ ने कहा, "मैं अभिषेक को अपना दोस्त मानता हूं. लेकिन उनमें एक अजीब आदत है कि वह फल बिल्कुल नहीं खाते हैं."
उन्होंने बताया, ''परिवार के बाकी लोग फल खाते हैं लेकिन अभिषेक के मामले में ऐसा नहीं है. अगर दूध से बनी कोई चीज हो तो वह उसे लेने में थोड़ा झिझक सकते हैं लेकिन फल खाने की बात हो तो वह बिल्कुल तैयार नहीं होते.'' इस बातचीत के जरिये अमिताभ ने अभिषेक की इस खास आदत को मजेदार अंदाज में जिक्र किया.
:- 'धमाल 4' से 'गांधारी' और 'बिग बॉस 20' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 10 नई फिल्में-सीरीज
पिता की कविता ने किया भावुक
शो में हुई यह मजेदार बातचीत कुछ ही देर में इमोशनल हो गई. दरअसल, अमिताभ ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को याद किया. यह कविता पिता और बेटे के रिश्ते, विरासत और उस सोच की बात करती है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाती है. अमिताभ का यह जिक्र पिता-पुत्र के रिश्ते को एक भावनात्मक और गहरे नजरिए से जोड़ता है.
अमिताभ ने कहा, 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे. जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे.'
अमिताभ का आईएफएस बनने का सपना
इससे पहले शो के एक एपिसोड में अमिताभ ने अपने पुराने सपने का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, ''एक समय मेरे मन में आईएफएस में जाने का विचार आया था. मैंने भी सिविल सर्विस का एग्जाम देने और भारतीय विदेश सेवा में करियर बनाने के बारे में सोचा था.
हालांकि, उस समय मुझे आईएफएस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. मुझे इसका 'आई' तक नहीं आता था. इसलिए मैंने इस विचार को छोड़ दिया.''अमिताभ का यह खुलासा उनके अभिनय करियर से पहले के उन विचारों की झलक देता है, जब वह दूसरे करियर विकल्पों के बारे में भी सोचते थे.
:-'दायरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.