एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने फिल्म 'भारत' में सलमान खान की मां का रोल प्ले किया था. सलमान खान सोनाली से 9 साल बड़े हैं. अब सोनाली ने बताया कि आखिर उन्होंने अपने से बड़े सलमान खान की मां का रोल क्यों किया. सोनाली ने बताया कि इस रोल के लिए उन्हें अच्छी फीस मिली थ.


'दायरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ


सलमान की मां का क्यों निभाया रोल?


सोनाली कुलकर्णी ने स्क्रीन संग बातचीत में कहा, 'कास्टिंग के दौरान मैंने कहा था कि मैं ये रोल नहीं कर सकती हूं. हालांकि, डायरेक्टर अली अब्बास जफर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने मुझे बहुत मना लिया कि मैं उस रोल के लिए सही हूं.'


आगे उन्होंने कहा, 'फिल्म के लिए फ्लैशबेक सब कुछ था. भारत नाम ऐसे ही पड़ा था और सिचुएशन पर रिएक्ट हुआ. कोई भी डायरेक्टर या कास्टिंग डायरेक्टर ऐसे किसी शख्स को किसी रोल में नहीं रखता जो उसमें फिट न हो. अगर ऐसा होता है तो ये उनके हिस्से का भी फेलियर होता है. तो मैंने वो समझा. इसी लिए मैंने ये चैलेंज ले लिया.' सोनाली ने ये भी बताया कि उन्हें फिल्म के लिए अच्छा पैसा मिला था.


सोनाल ने कहा, 'भारत के सेट पर सलमान संग बहुत अच्छा बॉन्ड बना. उनसे सीखा जा सकता है कि कैसे लोगों को ट्रीट करना है. वो बहुत ग्रेसियस हैं. और उन्होंने तब और नंबर पा लिए जब उन्होंने मुझे अपनी साइकिल मुझे चलाने को दी.'


सितंबर महीने में रिलीज होंगी नेटफ्लिक्स की ये 5 फिल्में, खूब होगा एंटरटेनमेंट


कैटरीना कैफ के डांस को लेकर सोनाली ने कहा ये


सोनाली ने ये भी बताया कि फिल्म में उनके ज्यादातर सीन चाइल्ड स्टार के साथ थे, जिसने सलमान खान के बचपन का रोल प्ले किया था. इसीलिए सलमान और उनकी बीच का 9 साल के गैप से ज्यादा असर नहीं पड़ा. सोनाली ने ये भी कहा उन्हें ये रोल करने का कोई पछतावा नहीं है. सोनाली ने कहा कि उन्हें सेट पर लाइव कैटरीना कैफ का डांस देखने को मिला. कैटरीना को लेकर उन्होंने कहा, 'हे भगवान, कैटरीना कैफ ग्रेसफुल डांसर हैं. वो बहुत खूबसूरत हैं. हमने साथ में अच्छा समय बिताया. मेरी तरफ से कोई शिकायत नहीं है.'


फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम जानकी देवी कुमार था.


सोनाली कुलकर्णी की करियर जर्नी


सोनाली कुलकर्णी के करियर की बात करें तो उन्होंने 1992 में डेब्यू किया था. वो Cheluvi में नजर आई थीं. 2025 में वो फिल्म Hello Knock Knock Kaun Hai? में नजर आई थीं. इस फिल्म में वो पूजा के रोल में थीं. अब सोनाली के हाथ में कई फिल्में हैं. वो फिल्म द पैराडाइस में दिखेंगी. ये तेलुगू फिल्म है. इसकी शूटिंग जारी है. 


इसके अलावा वो दो मराठी फिल्मों में दिखेंगी. वो Hazaar Vela Sholay Pahilela Manus और रावण कॉलिंग में दिखेंगी. हजार वेला शोले पहिलेला मानुस की शूटिंग पूरी हो गई है. वहीं रावण कॉलिंग शूटिंग जारी है. इसके अलावा उनके हाथ में हिंदी फिल्म भी है. वो फिल्म द वाइव्स में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग हो रही है.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.