बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर 31 अगस्त, 2026 को रिलीज किया गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग का एक इवेंट मुंबई में रखा गया था, जिसमें करीना कपूर के साथ मेघना गुलजार और फिल्म की टीम पहुंची थी. इसी बीच उन्होंने मीडिया से बात की और उनसे महिलीओं के कपड़े पहनने के दायरे को लेकर सवाल किया गया, जिसे करीना इग्नोर करती दिखीं. चलिए बताते हैं पूरा मामला.


कपड़े पहनने के दायरे पर बोलीं मेघना गुलजार


'दायरा' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लड़कियों के कपड़े पहनने और उनके खुद के दायरे को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर करीना चुप्पी साधे नजर आईं. वो इस सवाल को इग्नोर करती दिखीं. इसी बीच मेघना गुलजार ने डिप्लोमेटिक जवाब दिया और कहा, 'लेकिन ये तो कैरेक्टर पर निर्भर करता है. फिल्म में मेल और फीमेल का क्या कैरेक्टर है उस हिसाब से उनको ड्रेस किया जाता है. कैरेक्टर और डायरेक्टर पर निर्भर करता है.'




32 साल की ग्लैमरस एक्ट्रेस की फेक AI वीडियो वायरल, कहा- ये बहुत डिस्टर्बिंग है


कृति सेनन के पहनावे पर हुआ था विवाद


आपको बता दें कि पिछले दिनों रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन का ऐड काफी रहा था, जिस पर विवाद भी हुआ था. इसमें रक्षाबंधन के मौके पर उनके पहनावे को लेकर काफी विवाद बना रहा था. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी. कंगना रनौत जैसे सेलेब्स ने भी इसकी आलोचना की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान के पीछे हिंदुत्व का हवाला दिया था कि रोल दीपक को लेकर कहा था. कपड़े का मसला नहीं है. ऐसे में अब इसी बहस के बीच करीना से लड़कियों के कपड़े पहनने के दायरे को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने चुप्पी साधना उचित समझा.


नेटफ्लिक्स पर लौट रही 'लस्ट स्टोरीज', जानें OTT पर कब देख सकते हैं सीजन 3


'दायरा' के बारे में


आपको बता दें कि फिल्म 'दायरा' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. इस फिल्म के जरिए करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसमें दोनों एक्टर्स की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई है. मामला एक लापता बेटी की तलाश से जुड़ा होता है. इसे देख लोगों ने कहा, 'इस बार तो बेबो कम से कम नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करती हैं.'




गौरतलब है कि करीना कपूर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर अजय देवगन के साथ देखा गया था. उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' को 1 नवंबर 2024 को रिलीज किया गया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही रही थी. फिल्म में करीना के कैरेक्टर को लेकर भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था कि इसमें उनके पास करने के लिए कुछ नहीं था.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.