'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद से उनकी पूरी लाइफ बदल गई. राहुल ने अब उस मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद जिंदगी को देखने का उनका नजरिया ही बदल गया. अब वो धीरे-धीरे काम पर वापसी कर रहे हैं.
ब्रेन स्ट्रोक पर राहुल रॉय का बड़ा खुलासा
नवंबर 2020 में 'LAC- लाइव द बैटल' की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया था. पहले उन्हें श्रीनगर ले जाया गया और बाद में मुंबई लाकर नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने कुछ समय ICU में बिताया. राहुल ने बताया कि स्ट्रोक के बाद शुरुआती दिन उनके लिए बेहद डरावने थे. उन्हें ये तक नहीं पता था कि वह पूरी तरह ठीक हो पाएंगे या दोबारा चल सकेंगे.
राहुल रॉय ने फ्री प्रेस जनरल से बातचीत में बताया, '2020 में कारगिल में शूटिंग के दौरान मुझे ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. इसके बाद मुझे ये भी नहीं पता था कि मैं दोबारा चल पाऊंगा या बोल पाऊंगा.' उन्होंने ये भी बताया कि इस मुश्किल दौर में करणवीर ने उनका पूरा साथ दिया.

राहुल रॉय की रिकवरी रातों-रात नहीं हुई. उन्हें धीरे-धीरे अपनी सेहत पर काम करना पड़ा और इस दौरान परिवार ने भी उनका पूरा साथ दिया. ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल ने अपनी लाइफस्टाइल में भी कई बड़े बदलाव किए. पहले वो काफी ज्यादा स्मोकिंग करते थे और नॉन-वेज खाना खाते थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी डाइट पूरी तरह बदल ली है.
ः रविवार को 'टॉक्सिक' 214 करोड़ के हुई पार, जानें कलेक्शन
हर रोज खाते हैं 8 दवाइयां
राहुल ने बताया कि अब उनकी सुबह दवाइयों के साथ शुरू होती है. उन्होंने कहा, 'हर दिन नाश्ते के बाद मैं 8 दवाइयां लेता हूं. लेकिन अब पहले के मुकाबले चीजें काफी बेहतर हैं.'
राहुल रॉय का करियर
बता दें, राहुल रॉय ने साल 1990 में फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात पहचान बना ली थी. महेश भट्ट की इस फिल्म में वो अनु अग्रवाल के साथ नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने 'जुनून' जैसी फिल्मों में काम किया और फिर रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रखा. साल 2007 में राहुल ने 'बिग बॉस' के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की. उन्होंने कैरल ग्रेसियस को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की और बतौर इनाम 1 करोड़ रुपये अपने नाम किए.
इसके बाद राहुल रॉय के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए. उनकी आखिरी बड़ी फिल्म 'आगरा' थी, जो नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इस साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म को कनु बहल ने डायरेक्ट किया था. अब राहुल रॉय कुकू टीवी की 'सुपर बादशाह' में नजर आएंगे. इस सीरीज में वो करणवीर बोहरा के साथ एक अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाते दिखाई देंगे.
ः हिमांशी खुराना को प्रताड़ित करते थे आसिम रियाज? दावा करने वाली भाव्या को एक्टर ने भेजा नोटिस
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.