सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने हाल ही में फिल्म 'बंटवारा 1947' में साथ काम किया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. वहीं, अब दोनोंं एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं.


फिर साथ काम करेंगे सनी देओल-राजकुमार संतोषी  
राजकुमार संतोषी ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो सनी देओल के साथ नई एक्शन ड्रामा फिल्म 'घातक घुस के मारेगा' पर काम कर रहे हैं. नाम सुनकर भले ही 1996 की फिल्म 'घातक' की याद आती हो, लेकिन संतोषी ने साफ किया है कि ये फिल्म 'घातक' का सीक्वल नहीं होगी.


राजकुमार संतोषी ने कहा, 'सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे. फिल्म में भरपूर एक्शन होगा. इसका नाम 'घातक घुस के मारेगा' है. ये सीक्वल नहीं है, लेकिन इसमें वही किरदार होगा. ये किरदार बनारस का है.'


संतोषी ने आगे PTI से कहा, 'सनी के फैंस खुश होंगे, क्योंकि इस नई फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और इमोशन है. इसके अलावा सनी के साथ दो-तीन और कहानियां भी पाइपलाइन में हैं. इनमें से एक फिल्म में सनी अमेरिका में रहने वाले सरदार का किरदार निभाएंगे. ये भी एक एक्शन-ड्रामा होगी.'


'पता नहीं था फिर चल पाऊंगा या नहीं', ब्रेन स्ट्रोक पर राहुल रॉय का बड़ा खुलासा


'जाट 2' को डायरेक्ट नहीं करेंगे राजकुमार संतोषी 
वहीं, संतोषी ने 'जाट 2' को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि वो सनी देओल की फिल्म 'जाट' के सीक्वल को डायरेक्ट नहीं करेंगे. राजकुमार संतोषी ने 'जाट 2' का निर्देशन करने से मना करने की वजह भी बताई. उन्होंने PTI से कहा, 'मैंने इसके लिए मना कर दिया, क्योंकि मैं सीक्वल बनाने में विश्वास नहीं रखता.'



'अदा अपनी अपनी' पर कर रहें काम
संतोषी इन दिनों कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म 'अदा अपनी अपनी' पर काम कर रहे हैं. फिल्म के नाम और जॉनर की वजह से इसकी तुलना 1994 की कल्ट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' से हो रही है. उस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान लीड रोल में थे.


हालांकि, संतोषी ने साफ किया है कि 'अदा अपनी अपनी' 'अंदाज अपना अपना' का सीक्वल नहीं है. उन्होंने कहा, 'इसका नाम 'अदा अपनी अपनी' है और इसकी कहानी अलग है, लेकिन जॉनर, कॉमेडी और एडवेंचर वही है. हम सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे, क्योंकि 'अंदाज अपना अपना' की कहानी वहीं खत्म हो जाती है.' संतोषी ने कहा कि फिल्म की कास्ट को लेकर जल्द ही अनाउंसमेंट की जाएगी.


बता दें कि 'बंटवारा 1947' के साथ सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी करीब तीन दशक बाद दोबारा साथ आई थी. इससे पहले दोनों ने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.


'धमाल 4' से 'गांधारी' और 'बिग बॉस 20' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 10 नई फिल्में-सीरीज

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.