Womens Asia Cup 2026 Updated Points Table- हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया का आगाज विमेंस एशिया कप 2026 में धमाकेदार रहा। थाइलैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया ने 94 रनों से जीत दर्ज की।











पहले बैटिंग करते हुए भारत ने शैफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर 159 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में थाइलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर में 65 के स्कोर पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया विमेंस एशिया कप 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है, जबकि थाइलैंड दूसरे पायदान पर खिसक गई है। थाइलैंड ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ ओपनिंग मुकाबला जीता था, मगर भारत से मिली हार के चलते उनके नेट रन रेट में भारी गिरावट आई है।


विमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल


थाइलैंड के खिलाफ शैफाली वर्मा ने मात्र 36 गेंदों पर 8 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ही टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 के स्कोर तक पहुंच पाई। भारत ने आखिरी 7 विकेट महज 29 रन के अंदर खोए, जो एक चिंता का विषय है। ऋचा घोष गोल्डन डक पर आउट हुईं, जबकि अन्य बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाईं। टॉप-3 के बाद भारती फुलमाली और क्रांति गौड़ ही दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रहीं।


भारत के लिए गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा चमकीं, दोनों ने 3-3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने दो डबल इतिहास भी रचा। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली महिला गेंदबाज बनी। साथ ही थाइलैंड के खिलाफ उन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। वह बिना रन दिए 3 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। विमेंट टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह कुल 26वीं घटना है, जब किसी बॉलर ने बिना कोई रन दिए इतने विकेट चटकाए हो।


विमेंस एशिया कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल


ग्रुप-बी में अभी तक एकमात्र मैच श्रीलंका और मेजबान यूएई के बीच खेला गया है। इस मैच में श्रीलंका ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला था। आज ग्रुप-बी में बांग्लादेश की टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी।






Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.