वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के दौरान ईस्ट जोन टीम के कप्तान बन गए हैं. आज से दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं, जहां ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से हो रहा है. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे, ऐसे में वैभव ने मैदान पर टीम की कप्तानी का जिम्मा अपने कंधों पर लिया.


वैभव सूर्यवंशी ने बने कप्तान


टूर्नामेंट शुरू होने से पूर्व 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया था. इसलिए जब ईशान मैदान से बाहर चले गए, तो वैभव ने उपकप्तान होने के नाते जिम्मेदारी संभाली.


इस सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की टीम पहले बैटिंग कर रही है. पारी के 19वें ओवर में विकेटकीपिंग करते समय गेंद ईशान किशन की दायीं कलाई पर लग गई थी. मैदान पर फिजियो द्वारा जांच के बाद कप्तान किशन को बाहर जाना पड़ा. ड्रेसिंग रूम में वापस लौटने के बाद उन्होंने हाथ पर पट्टी बांधी. उनकी जगह विकेटकीपिंग कुमार कुशाग्र और कप्तानी वैभव सूर्यवंशी ने संभाली.


जब ईस्ट जोन का स्क्वाड घोषित हुआ था, तब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के फैसले की खूब आलोचना हुई थी. काफी एक्सपर्ट्स और अन्य लोगों का कहना था कि वैभव को अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है और उपकप्तान बनाए जाने से वह अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाएंगे. मगर चयनकर्ता फिर भी इस फैसले को लेकड़ अडिग रहे. देखना दिलचस्प होगा कि दलीप ट्रॉफी में वैभव, ईशान की गैरमौजूदगी में सेंट्रल जोन पर दबाव डाल पाते हैं या नहीं.




वैभव पहली बार नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ मैच में बतौर उपकप्तान मैदान पर उतरे थे. उस मुकाबले में वो एक पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि उनकी टीम को नॉर्थ ईस्ट जोन पर पारी और 210 रनों के अंतर से बड़ी जीत मिली थी.


वैभव अब तक अपने 9 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 193 रन बना पाए हैं. अब तक 13 फर्स्ट-क्लास पारियों में उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है. उन्होंने गेंदबाजी से प्रभावित किया है और अब तक रेड-बॉल क्रिकेट में 4 विकेट ले चुके हैं.



Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.