नई गाड़ी खरीदने के बाद लोग उसे कुछ समय तक बहुत ज्यादा देखभाल करते हैं. लेकिन धीरे-धीरे जैसे गाड़ी पुरानी होती जाती है लोग अपनी ही कार का उतना देख भाल नहीं कर पाते हैं. जिसके चलते बारिश के मौसम में या फिर रात के वक्त पार्किंग में खड़ी कारों में चूहे अपना आतंक फैला देते हैं. अक्सर चूहे गर्मी की तलाश में कार के इंजन बे में घुस जाते हैं और वहां मौजूद महंगे-महंगे तारों, पाइपों और सेंसर्स की वायरिंग को कुतर डालते हैं. एक बार चूहे ने अगर गाड़ी का मुख्य वायर काट दिया, तो कार स्टार्ट ही नहीं होती और कई बार पूरे वायरिंग हार्नेस को बदलने में 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का भारी-भरकम खर्चा आ जाता है.
आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपनी कार की वायरिंग को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो बाजार में इस परेशानी से निपटने के लिए एक खास गैजेट मौजूद है. जिसका नाम अल्ट्रासोनिक रैट रिपेलेंट डिवाइस है. चलिए जानतें हैं यह डिवाइस कैसे काम करता है.
बता दें कि, अल्ट्रासोनिक रैट रिपेलेंट एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है जो कार के इंजन बे में लगाया जाता है. यह डिवाइस लगातार ऐसी हाई-फ्रीक्वेंसी अल्ट्रासोनिक तरंगे छोड़ती है जिन्हें इंसान या पालतू जानवर तो नहीं सुन सकते लेकिन चूहों के कानों में ये तरंगे बहुत तेज और असहनीय शोर पैदा करती हैं.
जिसके बाद इस तेज आवाज से चूहे डर जाते हैं और कार के इंजन के पास से भाग जाते हैं. कई आधुनिक डिवाइसेज में फ्लैशिंग एलईडी लाइट्स भी लगी होती हैं जो रात के अंधेरे में जलती-बुझती रहती हैं और रोशनी से डरकर चूहे तुरंत गाड़ी के बोनट से बाहर भाग जाते हैं.

Image Credit- AI Generated
कार के शीशे पर Sticker लगाया तो कटेगा चालान? जानें नियम
जानकारी दें दे कि, कार के लिए आने वाली यह अल्ट्रासोनिक डिवाइस काफी कम दामों में मिल जाती है. ई-कॉमर्स साइट्स और कार एक्सेसरीज की दुकानों पर यह डिवाइस 1,000 रुपये से लेकर 3,500 रुपये तक की रेंज में आसानी से उपलब्ध है.
जबकि कई जानी-मानी ब्रांड्स जैसे कि, CARCAT, वर्ण सुरक्षा अपनी डिवाइसेज पर वारंटी भी देती हैं. अगर आप किसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी का ओरिजिनल या प्रीमियम मॉडल लेते हैं तो उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, 10-20 हजार रुपये के वायरिंग नुकसान के मुकाबले यह डिवाइस एक बेहतरीन ऑप्शन हैं.

Image Credit- AI Generated
आप इस खास मशीन को कार में बहुत आसानी से लगा सकते हैं. बता दें कि, इसे आप खुद या किसी भी लोकल मैकेनिक की मदद से मिनटों में फिट करवा सकते हैं. इसे कार के बोनट के अंदर ऐसी जगह फिट किया जाता है जहां से इसकी आवाज और लाइट पूरे इंजन बे में सही से फैल सके.
वहीं, डिवाइस को काम करने के लिए पावर की जरूरत होती है जिसके लिए इसके दो तारों को कार की 12V बैटरी के पॉजिटिव और नेगेटिव टर्मिनल से जोड़ दिया जाता है. यह डिवाइस बहुत ही कम बिजली की खपत करती है जिससे आपकी कार की बैटरी डिस्चार्ज होने का खतरा बिल्कुल नहीं रहता.
आपको बता दें कि, अगर आप अपनी कार में अल्ट्रासोनिक रैट रिपेलेंट लगा रहे हैं तो डिवाइस लगाने से पहले कार के इंजन बे की अच्छी तरह से प्रेशर वॉश से सफाई करवा लें. सफाई करने से वहां चूहों की पुरानी गंध खत्म हो जाएगी.
दूसरा बात हमेशा वॉटरप्रूफ और हीट-रेसिस्टेंट क्वालिटी की ही डिवाइस खरीदें क्योंकि इंजन के अंदर तापमान काफी ज्यादा होता है. अगर गाड़ी कई दिनों तक एक ही जगह खड़ी रहनी है तो हफ्ते में एक बार गाड़ी स्टार्ट जरूर कर लें ताकि बैटरी चार्ज रहे और डिवाइस बिना रुके अपना काम करती रहे.
दिवाली पर Hyundai पेश करने जा रही शानदार SUV, क्यों होगी खास?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.