CSIR-UGC NET June 2026 का रिजल्ट जारी, फटाफट करें चेक.


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के स्कोर जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. CSIR UGC NET जून 2026 की परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था.


NTA के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,50,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा का आयोजन देशभर के 224 शहरों में किया गया था.


पांच विषयों में आयोजित हुई थी परीक्षा


CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा पांच विषयों के लिए आयोजित की गई थी. इनमें लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज शामिल हैं. विषयवार अभ्यर्थियों की उपस्थिति की बात करें तो लाइफ साइंसेज में 83,546 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 67,650 परीक्षा में शामिल हुए. मैथमेटिकल साइंसेज में 31,574 रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से 24,964 ने परीक्षा दी.






इसी तरह फिजिकल साइंसेज में 27,791 में से 21,810, केमिकल साइंसेज में 38,740 में से 30,885 और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज में 6,088 में से 4,748 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.


महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक


NTA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुष अभ्यर्थियों से अधिक रही. कुल 1,11,274 महिला अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 90,380 परीक्षा में शामिल हुईं. वहीं, 76,463 पुरुष अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 59,675 ने परीक्षा दी. थर्ड जेंडर श्रेणी में दो अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और दोनों परीक्षा में शामिल हुए.


MP पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 7.5% आरक्षण, बदला कोटा सिस्टम 


ऐसे डाउनलोड करें CSIR UGC NET June 2026 स्कोरकार्ड


परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद June 2026 Scorecard/Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.  अब मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर CSIR UGC NET June 2026 का स्कोरकार्ड दिखाई देगा. अभ्यर्थी स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.


NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सेल्फ-डिक्लेरेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित प्राधिकरण द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा.


बिहार में फेल नहीं होंगे बच्चे, कम नंबर पर भी मिलेगा स्किल ट्रेनिंग का मौका

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.