डिजिटल दुनिया में ऑनलाइन पेमेंट काफी तेजी से बढ़ा है. आज के समय में ज्यादातर लोग अपने डेली के पेमेंट के लिए PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर लोगों को समस्या तब होती है जब आपको किसी पुराने पेमेंट की जानकारी चाहिए और याद नहीं रहता कि आपने पेमेंट किस ऐप से किया था. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने UPI ट्रांजैक्शन की जानकारी एक ही जगह पर देख सकते हैं.


एक ही जगह पर कैसे मिलेगी UPI ट्रांजैक्शन की जानकारी


आपको बता दें कि अगर आपने अलग-अलग UPI ऐप से पेमेंट किया है तो आपके बैंक खाते में होने वाले सभी लेनदेन की जानकारी बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग के Account Statement/Transaction History में मिल जाती है.


इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक का मोबाइल ऐप खोलें और लॉगिन करें. इसके बाद Accounts, Bank Account या Transaction History जैसे ऑप्शन पर जाएं. अलग-अलग बैंकों के ऐप में इन ऑप्शनों का नाम थोड़ा अलग होता है.


अब उस अकाउंट को चुनें जिससे आपका PhonePe, GPay या Paytm UPI कनेक्ट है. यहां आपको खाते से हुए डेबिट और क्रेडिट ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी दिखाई देगी.


फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड


पुराना पेमेंट ढूंढना होगा आसान


मान लीजिए आपने किसी दुकान पर ₹500 का पेमेंट किया था लेकिन आपको याद नहीं कि पेमेंट PhonePe से किया था या Google Pay से. ऐसे में बैंक स्टेटमेंट में उस तारीख के आसपास का ट्रांजैक्शन आपके लिए सर्च करने दिखा देगा.


बता दें कि स्टेटमेंट में नॉर्मली बैलेंस, डेट, UPI रेफरेंस नंबर और रिसीवर से जुड़ी जानकारी दिखाई जाती है. इससे पुराने पेमेंट को पहचानना आसान हो जाता है.


अगर बैंक ऐप में लंबी हिस्ट्री दिखाई दे रही है तो कई बैंक तारीख के आधार पर ट्रांजैक्शन देखने या स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी देते हैं.


UPI ऐप की हिस्ट्री भी क्यों काम की है?


बैंक स्टेटमेंट से आपको खाते से हुए लेनदेन की जानकारी मिल सकती है लेकिन किसी पेमेंट से जुड़ी एक्सट्रा जानकारी के लिए उसी UPI ऐप में सर्च करना ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है. जैसे PhonePe में पुराने पेमेंट को PhonePe की हिस्ट्री में, Google Pay में Google Pay की एक्टिविटी में और Paytm में Paytm के ट्रांजैक्शन सेक्शन में देखा जा सकता है. इसलिए बैंक स्टेटमेंट को एक कॉमन रिकॉर्ड की तरह और UPI ऐप की हिस्ट्री को एक्सट्रा डिटेल्स लेने के लिए इस्तेमाल करना बेहतर है.


ये बात ध्यान रखें


किसी भी अनजान वेबसाइट या थर्ड-पार्टी ऐप में अपनी UPI हिस्ट्री देखने के लिए UPI PIN, बैंकिंग पासवर्ड या OTP कभी दर्ज न करें. UPI PIN केवल पेमेंट को रजिस्टर करने के लिए होता है और इसे किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. साथ ही, अगर आपको किसी ट्रांजैक्शन पर शक हो तो केवल ऐप की हिस्ट्री देखकर नजरअंदाज न करें. अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट भी जरूर चेक करें.


सबसे आसान तरीका क्या है?


अगर आपका मकसद सिर्फ ये पता लगाना है कि किस तारीख को कितने रुपये खाते से गए तो बैंक अकाउंट की Transaction History सबसे आसान ऑप्शन रहता है. वहीं किसी खास UPI पेमेंट की डिटेल्ड जानकारी चाहिए तो उसी ऐप की हिस्ट्री चेक करें. इस तरह PhonePe, Google Pay और Paytm को एक-एक करके खोलने के बजाय आप बैंक स्टेटमेंट के जरिए अपने UPI पेमेंट्स को एक ही जगह पर चेक कर सकते हैं.



Bluetooth ऑन रहने से हैक हो जाएगा स्मार्टफोन? जानें सच्चाई

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.