अपनी मखमली और सुरीली आवाज से लाखों दिलों को जीत चुकीं मशहूर सिंगर ऋचा शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बॉलीवुड में कई शानदार गानों को उन्होंने अपनी आवाज दी है. हालांकि उनके लिए इस मुकाम को हासिल करना आसान नहीं रहा है. बचपन से ही संगीत का शौक रखने वाली ऋचा ने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था. बचपन में सिंगर जगरातों में गाया करती थीं.
पिता से विरासत में मिला संगीत
ऋचा शर्मा का जन्म 29 अगस्त 1974 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था. संगीत रिचा को विरासत में मिला था, क्योंकि ऋचा के पिता दयाशंकर शर्मा लोकप्रिय कथावाचक और शास्त्रीय गायक थे. पिता से प्रभावित होकर ऋचा ने संगीत सीखना शुरू कर दिया था और फिर इसी में अपना करियर बनाया.

ये भी पढ़ें: 'मैं इनोसेंट थी और इनोसेंट रहूंगी', 'द ट्रेटर्स 2' से एविक्शन के बाद इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती
जगराते में गाने के मिले थे 11 रुपये
करीब 8 से 10 साल की उम्र में ऋचा शर्मा ने जागरण में माता रानी के भजनों को गाना शुरू किया था. जब उन्होंने अपनी पहली परफॉर्मेंस दी थी तो उन्हें 11 रुपये दिए गए थे. संगीत से हुई अपनी पहली कमाई को सिंगर ने आज तक संभालकर रखा है.
आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही ऋचा शर्मा साल 1994 में संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई थीं. यहां उन्हें काम के लिए दर-दर भटकना पड़ा. बॉलीवुड में बतौर सिंगर उन्होंने अपना डेब्यू साल 1996 की फिल्म 'सलमा पे दिल आ गया' से किया था. उन्होंने इस फिल्म के गाने 'मोहब्बत ऐसी मेहंदी है' से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें पहली बड़ी पहचान मिली थी फिल्म 'ताल' के गाने 'कहीं आग लगे लग जावे' से. इस गाने को संगीत ए. आर. रहमान ने दिया था और उन्होंने ही इस गाने के लिए ऋचा शर्मा को चुना था. ताल मूवी में ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना ने लीड रोल निभाया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा शर्मा की नेटवर्थ करीब 10 करोड़ रुपये है. वो एक गाने के लिए 3 से 4 लाख रुपये फीस लेती हैं. उन्होंने अपनी पहचान 'माही वे', 'बिल्लो रानी', 'जग सूना सूना लागे', 'जोर का झटका', 'सजदा' और 'साजन के घर जाना है' जैसे कई पॉपुलर गानों से भी बनाई है.
ये भी पढ़ें: बहन की शादी में फूट-फूटकर रोए थे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर ने शेयर किया इमोशनल Video
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.