'रॉकिंग स्टार' यश की नई रिलीज 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत की थी. हालांकि जबरदस्त ओपनिंग के बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में काफी मंदी भी देखी गई थी फिर भी इसने धाकड़ कमाई की. अब चलिए यहां जानते हैं 'टॉक्सिक' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?
'टॉक्सिक' की तीसरे दिन कितनी रही कमाई?
पूरे देश में रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा के बावजूद, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को क्रिटिक्स से मिले-जुले से नेगेटिव रिव्यू मिले. फिर भी इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ने 101.10 करोड़ के जबरदस्त कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई और इसने पहले दिन का आधा भी नहीं कमाया. इसका दूसरे दिन का कलेक्शन 37.65 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलीज के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के बावजूद इसके केलक्शन में बढ़ोतरी नहीं बल्कि मंदी दर्ज की गई है.

ः 'तुम्हें पाकर खुद को खुशनसीब मानती हूं', पति के बर्थडे पर करिश्मा तन्ना ने लुटाया प्यार
'टॉक्सिक' ने हिंदी वर्जन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
बता दें 'टॉक्सिक' ने रिलीज के तीन दिनो में हिंदी वर्जन मे सबसे ज्यादा कमाई की और इसी के साथ इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये फिल्म साल की 8वीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है. इसने मैं वापस आऊंटा और उसके बाद शाहिद कपूर की ओ रोमियो के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देकर ये उपलब्धि हासिल की है. अब इसके निशाने पर कॉकटेल 2 है.
ये हैं साल 2026 की टॉप 10 हिंदी फिल्में.
'टॉक्सिक' के बारे में
गीतू मोहनदास निर्देशिक 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर राया (यश) की कहानी है, जिसकी परवरिश उसकी बड़ी बहन गंगा (नयनतारा) ने की है। उसके लिए अपनी बहन की बात सबसे ज्यादा मायने रखती है. रेबेका (तारा सुतारिया) के साथ रिश्ते में होने के बावजूद, राया को नादिया (कियारा आडवाणी) नाम की एक सर्कस आर्टिस्ट से प्यार हो जाता है. उनकी इंटेंस लव स्टोरी ही 'टॉक्सिक' की आगे की घटनाओं को जन्म देती है, जिसमें नादिया के साथ अपने अफेयर से हुए बेटे 'टिकट' के साथ राया का आमना-सामना भी शामिल है. इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को यश ने मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत केवीएन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.
ः गौरव खन्ना-कृष्णा अभिषेक से माही विज तक, रक्षाबंधन पर टीवी सेलेब्स ने भाई-बहन पर लुटाया प्यार
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.