नेपाल में आई भयंकर बाढ़ ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं.  अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी नेपाल में आई इस बाढ़ और उससे हुई तबाही पर चिंता जताई है. अमिताभ ने कहा कि इस कहर को देखना बेहद मुश्किल और असहनीय है.


अमिताभ बच्चन ने जताया दुख
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग शेयर करते हुए लिखा कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देखना बेहद दुखद और असहनीय है. उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस कहर से इंसान नहीं लड़ सकता. इसके सामने सिर्फ भगवान की शक्ति ही काम आ सकती है और हमें इसके लिए प्रार्थना करनी चाहिए.



बता दें कि 26 अगस्त को नेपाल में भयंकर फ्लैश फ्लड आई थी. नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, बाढ़ में बह गए कई लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शुक्रवार शाम तक कई लोग लापता थे.


सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते? 'बंटवारा 1947' के पिटने से हैरान शबाना आजमी


रक्षाबंधन पर शेयर किया पोस्ट
वहीं, अमिताभ बच्चन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी कलाई की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कई राखियां बंधी हुई नजर आईं. अमिताभ बच्चन ने रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत बताते हुए लिखा कि भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और एक-दूसरे की परवाह का ये रिश्ता हमेशा बना रहे. उन्होंने कहा कि कलाई पर बंधा राखी का पवित्र धागा इस रिश्ते के हमेशा कायम रहने का प्रतीक है.



अमिताभ बच्चन का व्रकफ्रंट
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे. वहीं दीपिका पादुकोण इसके पार्ट 2 से बाहर हो गई हैं.


वहीं बिग बी इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन भी होस्ट करते नजर आ रहे हैं. 


'औकात में रहो...', 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में ओरी ने समय रैना को दी वार्निंग

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.