देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के करोड़ों लोगों के लिए सीएनजी से जुड़ी बड़ी खबर है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी की है. नई कीमतें 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.


इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का नया रेट 95.59 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. गुरुग्राम में अब एक किलो सीएनजी के लिए 92.01 रुपये चुकाने होंगे. 


शहर अनुसार सीएनजी के दाम- 



  • दिल्ली- 86.98 रुपए प्रति किलोग्राम

  • नोएडा- 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम

  • गाजियाबाद- 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम

  • गौतम बुद्ध नगर- 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम

  • ग्रेटर नोएडा- 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम

  • मेरठ- 95.47 रुपए प्रति किलोग्राम

  • मुजफ्फरनगर- 95.47 रुपए प्रति किलोग्राम

  • शामली- 95.47 रुपए प्रति किलोग्राम

  • गुरुग्राम- 92.01 रुपए प्रति किलोग्राम

  • रेवाड़ी- 91.59 रुपए प्रति किलोग्राम

  • करनाल- 91.32 रुपए प्रति किलोग्राम

  • हापुड़- 96.59 रुपए प्रति किलोग्राम


FD कराने वालों के लिए खुशखबरी, HDFC और फेडरल बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें


क्यों बढ़े CNG के दाम?


IGL ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय एलएनजी की ऊंची कीमतों को बताया है. कंपनी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे सीएनजी के लिए इस्तेमाल होने वाली इनपुट गैस की लागत बढ़ गई है. कंपनी ने कहा है कि लागत में बढ़ोतरी के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो की ये बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी. 


किसपर पड़ेगा ज्यादा असर?


सीएनजी की कीमत बढ़ने का सीधा असर उन लोगों की जेब पर पड़ेगा जो सीएनजी कार, ऑटो या टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं. खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों का ईंधन खर्च बढ़ जाएगा. अगर कोई वाहन एक दिन में 5 किलो सीएनजी इस्तेमाल करता है, तो 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से उसका रोज का खर्च करीब 19.45 रुपये बढ़ जाएगा. महीने में 30 दिन यही खपत रहने पर एक्स्ट्रा खर्च करीब 583.50 रुपये हो सकता है. 


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.