1.8 करोड़ का घर और बदले में खरीदी एक Ducati सुनकर आपको लगेगा कि कोई इतनी महंगी प्रॉपर्टी बेचकर बाइक क्यों खरीदेगा. लेकिन बेंगलुरु के स्टार्टअप फाउंडर सुभाष चौधरी का कहना है कि ये फैसला सिर्फ बाइक का शौक पूरा करने के लिए नहीं था. इसके पीछे सालों से चल रहा EMI का बोझ, स्टार्टअप का तनाव और अपनी जिंदगी को सिर्फ कल के भरोसे नहीं छोड़ने की सोच थी.


दुकान के कोफाउंडर और CTO सुभाष चौधरी ने 2018 में मुंबई में करीब 1.8 करोड़ का घर खरीदा था. 2020 में दुकान शुरू करने के बाद वो बेंगलुरु चले गए. घर मुंबई में ही रह गया, लेकिन उसकी EMI लगातार उनके ऊपर बनी रही.


हर महीने 1 लाख से ज्यादा EMI


चौधरी के मुताबिक, वो हर महीने 1 लाख से ज्यादा EMI भर रहे थे. इसमें ज्यादातर हिस्सा ब्याज का था. वो खुद को ये समझाते रहे कि घर एक इन्वेस्टमेंट है, जिसकी कीमत आगे जाकर ज्यादा होगी और एक दिन ये फैसला सही साबित होगा. लेकिन हकीकत ये थी कि वो घर में मुश्किल से रहते थे. यानी प्रॉपर्टी मुंबई में थी, जबकि उनकी जिंदगी बेंगलुरु में आगे जा रही थी.


दुकान बनाने के दौरान काम का दबाव और लगातार ज्यादा होती परेशानी ने उन्हें परेशान कर दिया. चौधरी को लगा कि 20 साल का होम लोन उनकी इस परेशानी को दूर नहीं कर सकता. आखिरकार उन्होंने घर बेचने का फैसला किया.


5 स्टार होटल में 10 दिन काटी मौज, 5.74 लाख का बिल भरे बिना भागा दिल्ली का परिवार


घर बेचकर खरीदी Ducati


घर बेचने के बाद उन्होंने बाइक Ducati XDiavel खरीदी. 
Ducati एक इटली की लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस बाइक कंपनी है.  इसकी बाइक अपनी पावर, स्पीड और स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती हैं.


चौधरी ने बताया कि बाइक चलाने से उन्हें काफी राहत महसूस हुई. बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड पर देर रात बाइक चलाने का तजुर्बा उनके लिए खास था. उन्होंने कहा कि बाइक का इंजन स्टार्ट होते ही उन्हें एक अलग तरह की खुशी महसूस होती है.


बाइक खरीदना फैसला गलत नहीं


चौधरी ने अपनी पोस्ट में कहा कि बाइक खरीदना असली गलती नहीं है. उनके हिसाब से, गलती तब होगी जब इंसान अपनी खुशियों को हमेशा फ्यूचर के लिए छोड़ता रहे और बाद में एहसास हो कि वो वक्त निकल चुका है.
उनकी पोस्ट के बाद कई लोगों ने भी अपनी ड्रीम बाइक और जिंदगी के खास पलों से जुड़े तजुर्बे शेयर किए.


यह भी पढ़े :AI खा रहा इंसानों की नौकरी, बिल गेट्स ने सुझाया फॉर्मूला, मांग लिया आरक्षण

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.