भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट अपने आखिरी दिन में आ पहुंचा है. चौथे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे और उसकी बढ़त केवल 16 रनों की है. मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जल्द से जल्द श्रीलंकाई पारी को समेटना चाहेगी. ऐसे में संभव है कि भारत को 100 से भी कम रन का लक्ष्य मिले, लेकिन भारतीय टीम की इस आसान जीत की राह में बारिश दखल दे सकती है.


बारिश बनेगी सिरदर्द


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह जीत बहुत जरूरी है. मगर 27 अगस्त के दिन कोलंबो का मौसम आम लोगों के लिए तो खुशनुमा रहेगा, लेकिन भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बनने वाला है.


आज कोलंबो में खेल शुरू होने के समय बारिश की संभावना है और लगातार कई घंटों तक बारिश जारी रह सकती है. पूरे दिन आसमान घने और काले बादलों से घिरा रहेगा. दोपहर के समय कुछ देर बारिश रुक सकती है, लेकिन उसके बाद फिर से बारिश का अनुमान है.


अगर खेल बिना किसी रुकावट के शुरू हुआ तो कोलंबो टेस्ट पांचवें दिन के दूसरे सेशन तक खत्म हो सकता है, लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए ऐसा शायद ना हो. तीसरे सेशन के आखिरी घंटे में  यानी 5 बजे भी बारिश की काफी संभावना है. 


भारत को होगा तगड़ा नुकसान


भारतीय टीम जीत के बहुत करीब है, लेकिन बारिश उसका मजा बिगाड़ सकती है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है. भारत का पीसीटी अभी 53.33 है. आज उसका मुकाबला ड्रॉ रहा तो यह भारत को सिर्फ 4 पॉइंट मिलेंगे, जबकि जीत के लिए 12 पॉइंट मिलते हैं. यह 8 पॉइंट्स का नुकसान पीसीटी पर भी बुरा असर डालेगा, जो फाइनल क्वालीफिकेशन के लिए अच्छी खबर नहीं होगी. आज मुकाबला ड्रॉ रहा तो भारत का पॉइंट्स परसेंट घट कर 51.51 पर आ जाएगा.


क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए


मैच का हाल


देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित कर दी थी. शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया था. इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 290 रनों पर सिमट गई और वह फॉलो-ऑन बचाने में नाकाम साबित हुई, जबकि सोनल दिनुषा ने 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.


भारत ने श्रीलंका को फॉलो-ऑन खिलाया, जिसके बाद उसके 2 विकेट जल्दी गिर गए थे, लेकिन पासिंदु सूर्याबंदारा और कामिंदु मेंडिस के बीच 115 रनों की पार्टनरशिप ने श्रीलंका को पारी की हार से दूर ले जाने का काम किया. सूर्याबंदारा ने 92 रन और मेंडिस ने 55 रन बनाए. मगर पिछले 40 रनों के भीतर श्रीलंकाई टीम 4 विकेट खो चुकी है.



8 बल्लेबाज जीरो पर आउट, 35 रनों पर टीम सिमटी; सिर्फ 33 गेंद में खत्म हुआ मैच

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.