महान ओलंपिक एथलीट उसैन बोल्ट ने सगाई कर ली है. उन्होंने जमैका में अपने 40वें जन्मदिवस के सेलिब्रेशन के दौरान गर्लफ्रेंड कासी बैनेट को प्रपोज किया. इस प्यार भरे प्रपोजल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है. बोल्ट 8 बार के ओलंपिक मेडल विजेता रहे हैं और उन्होंने एक घुटने पर बैठकर बैनेट को 5 कैरेट डायमंड वाली चमचमाती अंगूठी पहनाई. 


उसैन बोल्ट और कासी बैनेट पिछले 13 साल से रिलेशन में हैं और उनके 3 बच्चे भी हैं. उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड कासी बैनेट प्रपोजल देख चौंक गई थीं. उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर इस यादगार क्षण की तस्वीरें भी साझा की.


उसैन बोल्ट पूरी दुनिया में महशूर हैं, जिन्होंने ओलंपिक से लेकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. सबसे तेज 100 मीटर दौड़ पूरी करने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है. 2009 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 9.58 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी. आज 17 साल बाद भी इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है.






दूसरी ओर कासी बैनेट की बात करें तो जमैका में मॉडल और बिजनेसवुमन हैं. उनका नाम एलिवेट मार्केटिंग हाउस से जुड़ा है, जो जमैका में स्थित एक मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट कंपनी है. वो प्रोजेक्ट कासे की सस्थापक भी हैं. यह संस्था बच्चों और अन्य कम्यूनिटी में समाजसेवा का काम करती है. बैनेट ने बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री ली हुई है.


8 बल्लेबाज जीरो पर आउट, 35 रनों पर टीम सिमटी; सिर्फ 33 गेंद में खत्म हुआ मैच


उसैन बोल्ट ने अपने एथलेटिक्स करियर में 8 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते, उनके नाम 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल हैं. वो 11 बार वर्ल्ड चैंपियन बने हैं. इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप और वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में एक-एक बार गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने सिर्फ 100 मीटर ही नहीं, 200 मीटर और 4 x 100 मीटर रिले रेस में भी खूब सारे कीर्तिमान स्थापित किए हैं.



बाबर आजम के नाम T20 इंटरनेशनल का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, सारे दिग्गज उनसे पीछे

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.