भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज सोनल दिनुषा के लिए यादगार और ऐतिहासिक रही है. इस सीरीज में उन्होंने लगातार 4 पारियों में पचास या उससे अधिक रन बनाकर इतिहास रच डाला है. कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने वाले सोनल ने दूसरी पारी में भी फिफ्टी लगा दी है. क्रिकेट के इतिहास में 1959 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ अपनी पहली 4 टेस्ट पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाए हों.
अब तक दुनिया में ऐसे केवल 5 ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ अपनी पहली 4 टेस्ट पारियों में पचास या उससे अधिक स्कोर बनाया है. सोनल ऐसा करने वाले श्रीलंका के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक इस सीरीज में 100 रन, 84 रन, 103 रन की पारी खेली है. अब कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में भी 50 रन से अधिक स्कोर बना चुके हैं.
आखिरी बार जब किसी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ अपनी पहली 4 टेस्ट पारियों में 50+ स्कोर बनाया था, वह 1959 में हुआ था. उस साल इंग्लैंड के केन बैरिंगटन ने ऐसा किया था. वहीं साल 1948 में वेस्टइंडीज के क्लाइड वॉलकॉट और उसी साल वेस्टइंडीज के ही एवरटन वीकेस ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी पहली 4 पारियों में 50 से अधिक स्कोर बनाया था. डगलस जार्डीन ने 1932-1934 के समय ऐसा किया था. इनमें एवरटन और वीकेएस ने लगातार 5 पारियों में भारत के खिलाफ 50 से अधिक स्कोर बनाया था.
बर्थडे पार्टी अचानक बनी सगाई सेरेमनी, उसैन बोल्ट की मंगेतर चौंकी, पहले से हैं 3 बच्चे
श्रीलंका को वाकई कमाल का बल्लेबाज मिला है. सोनल दिनुषा साल 2026 में 500 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं, जो अब तक 434 रन बना चुके हैं. कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में 50 रन पूरे करने तक सोनल दिनुषा ने इस सीरीज में 337 रन बना लिए थे. वो इस सीरीज में 2 शतक और 2 फिफ्टी लगा चुके हैं.
मैच के हाल पर नजर डालें तो चौथे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे. पांचवें दिन के पहले सेशन में केशरा नुवंता और सोनल दिनुशा ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को खूब रुलाया. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस दिखे. बताते चलें कि चौथे दिन बारिश के कारण खेल जल्दी रोक दिया गया था, लेकिन उससे पहले महज 40 रनों के भीतर श्रीलंका 4 विकेट गंवा चुकी थी.
अनाया बांगर के बारे में कितना जानते हैं आप? क्या है उनकी लाइफ स्टोरी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.