एमएस धोनी IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे, फिर भी पूरे सीजन के दौरान सुर्खियों में बने रहे. अब धोनी का नाम एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग रखी थी. इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि कोई भी एक झटके में अपनी संपत्ति में से 400 मिलियन डॉलर का हिस्सा ऐसे ही किसी को नहीं दे देता.


एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एमएस धोनी ने CSK फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी. बताया गया कि हिस्सेदारी का प्रतिशत बाद में घटा कर 20 प्रतिशत कर दिया गया और अंत में CSK फ्रेंचाइजी ने 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की. हालांकि इसकि चेन्नई सुपर किंग्स टीम या धोनी ने पुष्टि नहीं की है.


पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस खबर को झूठा बताया और दावा किया कि यह किसी की मनगढ़ंत कहानी है. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की IPL चैंपियन है, इस फ्रेंचाइजी की विदेशों में भी टीम हैं. उनके अनुसार इसकि वैल्यूएशन 1.8 बिलियन डॉलर्स तक आंकी गई है.


आकाश चोपड़ा ने कहा, "अगर चेन्नई सुपर किंग्स की वैल्यूएशन 1.8 बिलियन डॉलर है और धोनी ने इसमें 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की है, यह सच नहीं हो सकता. यह संभव नहीं है. कोई भी यूं ही किसी को 400 मिलियन डॉलर नहीं दे सकता. आपको 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 400 मिलियन डॉलर इन्वेस्ट करना पड़ेगा. 400 मिलियन डॉलर भारतीय रुपयों में करीब 3820 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.


आर्यवीर सहवाग की भारतीय अंडर-19 टीम में एंट्री, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भी मिली जगह


ये मनगढ़ंत कहानी


आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि बाद में 3.5 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बातें भी सामने आईं. मगर इतने बड़े बिजनेस में 2-3 प्रतिशत हिस्सेदारी भी करोड़ों रुपये की रकम होती है.


उन्होंने कहा, "मुझे लगता है यह मनगढ़ंत कहानी है, मैं नहीं जानता कि इस कहानी को किसने फैलाया है. पहले 25 प्रतिशत की मांग और फिर 5.5 प्रतिशत के लिए राजी हो जाना, मुझे नहीं लगता कि इस खबर में जरा भी सच्चाई है. मेरे पास कोई वेरिफाइड जानकारी नहीं है, मैं इस कहानी को झूठा भी नहीं बता सकता, लेकिन मेरे नजरिए से इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है."


एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने 2016 और 2017 सीजन को छोड़कर अपना पूरा आईपीएल करियर चेन्नई सुपर किंग्स में गुजारा है. अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं और चोट के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.



सोनल दिनुषा ने फिर रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो 67 साल में कोई नहीं कर पाया

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.