कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया. श्रीलंका ने दूसरी पारी 429/9 रन पर घोषित की. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए और मुकाबला समाप्त हुआ. चौथे दिन लग रहा था कि भारत की जीत लगभग कंफर्म है, लेकिन 5वें दिन पूरी तस्वीर ही बदल गई. सोनल दिनुषा के शतक ने टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीन ली. मैच का 5वां दिन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा. हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. पहले टेस्ट में भारत ने 165 रन से जीत हासिल की थी.


सोनल ने श्रीलंका के लिए दोनों पारियों में शतक लगाए. उनके शतकों की बदौलत ही श्रीलंका की लाज बची. पहली पारी में नंबर 7 पर उतरे दिनुषा ने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रन स्कोर किए. फिर दूसरी पारी में एक बार फिर उनक बल्ला चला. यहां छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए दिनुषा ने 133 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 


टीम इंडिया पर भारी पड़ा फॉलोऑन 


मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी. इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 12 चौकों की मदद से 117 रन बनाए. इसके अलावा जुरेल ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन स्कोर किए. बाकी ऋषभ पंत ने 63 रनों की और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारिया खेलीं. इस दौरान श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 


सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, एक मैच में 'डबल' शतक से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुई. श्रीलंका 213 रन से पीछे थे. टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी थी. इसे देखते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फॉलोऑन देते हुए श्रीलंका को दूसरी पारी में बैटिंग के लिए आमंत्रित कर दिया. इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी अपनी दसरी पारी में 429/9 रन बनाकर टीम इंडिया की हवा टाइट कर दी. इस दौरान दिनुषा के अलावा श्रीलंका के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने 92 रनों की, कामिंदु मेंडिस ने 55 रनों की और नंबर-8 पर उतरे केशरा नुवानथा ने 46 रनों की अहम पारियां खेलीं.


पांचवें दिन श्रीलंका ने किया चमत्कार 


मैच का 5वां दिन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा. चौथा दिन खत्म होने पर श्रीलंका ने 6 विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए थे. टीम के पास सिर्फ 16 रनों की बढ़त थी. इसे देखकर ऐसा लगा कि भारतीय टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी. देखकर ऐसा लग रहा था कि पांचवें दिन श्रीलंका पहले सेशन में ऑलआउट हो जाएगी. टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा 100 रन का लक्ष्य मिलेगा, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट. 


पांचवें दिन श्रीलंका ने 200 रन बना डाले. इस दौरान टीम ने सिर्फ 3 विकेट गंवाए. 6 विकेट गिरने के बाद श्रीलंका के लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों ने क्रीज पर 90 ओवर खेल डाले. भारतीय गेंदबाज पांचवें दिन पूरी तरह से फ्लॉप दिखे. अंतिम पारी में भारत के लिए मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यदा 3-3 विकेट लिए. इस तरह मुकाबला का समापन हुआ. भारत ने जीता हुआ मैच गंवा दिया.


 


सोनल दिनुषा के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.