यश की 'टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त परफॉर्म किया है. निगेटिव से मिक्स्ड रिव्यू भी इस फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं डाल पाया और इसने देश और दुनियाभर में ओपनिंग डे पर तहलका मचा दिया. वर्ल्डवाइड तो इसने शाहरुख खान से लेकर प्रभास की ब्फल्मों को धूल ही चटा दी. चलिए यहां जानते हैं 'टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया और इसने किन-किन फिल्मो का रिकॉर्ड तोड़ा.
'टॉक्सिक' ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ के ओपनिंग?
:-टॉक्सिक'ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
'टॉक्सिक' ने वर्ल्डवाइड शाहरुख खान की फिल्म को दी मात
वर्लडवाइड 'टॉक्सिक' ने 140.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ प्रभास की 'आदिपुरुष' (128.08 करोड़) और शाहरुख खान की 'जवान' (129.13 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, ये 'देवरा' (142.02 करोड़), 'सालार' (158.12 करोड़), 'केजीएफ2' (159 करोड़), 'कल्कि 2898एडी' (177.72 करोड़), 'बाहुबली 2' (217 करोड़), 'आरआरआर' (223 करोड़), 'धुरंधर 2' (₹226.60 करोड़) और 'पुष्पा 2' (275.01 करोड़) से पीछे रह गई.
ये हैं वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ओपनिंग वाली इंडियन फिल्में
'टॉक्सिक' के बारे में
गीतू मोहनदास निर्देशित 'टॉक्सिक' में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया ने अहम रोल प्ले किया है. यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं.
यह फिल्म अपने इंटीमेट सीन और ऐसे दृश्यों की वजह से भी चर्चा में रही, जिनमें महिलाओं को तस्वीरों और डायलॉग के जरिए अच्छी तरह से नहीं दिखाया गया है. हालांकि सीबीएफसी ने बिना किसी कट के फिल्म को मंजूरी दी और इसे 'A' सर्टिफिकेट दिया.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.