बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन लंबे वक्त से विमल पान मसाला का विज्ञापन करते हुए नजर आ रहे हैं. बाद में उनके साथ इस एड में शाहरुख खान और फिर टाइगर श्रॉफ भी शामिल हो गए थे. हाल ही में तीनों एक्टर्स को महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने इस मामले में 'शो-कॉज़ नोटिस' भेजा था. हालांकि FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुलासा किया है कि तीनों अभिनेताओं ने अब तक इस नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया है.
नोटिस पर अब तक चुप हैं अजय-शाहरुख़ और टाइगर
अजय देवगन, शाहरुख़ खान और टाइगर श्रॉफ एक साथ 'विमल इलायची' के एड में नजर आते हैं. हालांकि कथित तौर पर ये एक तंबाकू प्रोडक्ट है. एक्टर्स को इस चीज के प्रमोशन के लिए FDA ने नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा था.
ये भी पढ़ें: बहन की शादी में फूट-फूटकर रोए थे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर ने शेयर किया इमोशनल Video
हाल ही ही में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तुकाराम मुंढे ने कहा, 'चाहे एड सोशल मीडिया पर हो, टीवी पर हो या अखबार में हो, हम सभी पर नजर बनाए हुए हैं, हम नियमों के उल्लंघन पर नज़र रख रहे हैं.' FDA ने विमल इलायची के विज्ञापन को तंबाकू का इनडायरेक्ट या सरोगेट प्रमोशन बताते हुए कहा कि एक्टर्स की तरफ से अभी तक उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

महाराष्ट्र में 2012 से बैन है गुटखा, पान मसाला और तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स
FDA कमश्नर तुकाराम मुंढे ने इस दौरान ये खुलास भी किया है कि महाराष्ट्र में साल 2012 से ही गुटखा, पान मसाला और तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स प्रतिबंधित है. उनका मानना है कि एक्टर्स द्वारा किए जा रहे एड की जांच इसलिए की जा रही है कि ये एड किसी बैन किए हुए प्रोडक्ट से जुड़ा हुआ हो सकता है.
अजय-शाहरुख़ और टाइगर का वर्कफ्रंट
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की रिलीज डेट आ चुकी है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. शाहरुख़ खान की अगली फिल्म 'किंग' है. ये मूवी 24 दिसंबर 2026 को दस्तक देगी. वहीं टाइगर श्रॉफ इन दिनों मुराद खेतानी के प्रोडक्शन में बन रही एक फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'मैं इनोसेंट थी और इनोसेंट रहूंगी', 'द ट्रेटर्स 2' से एविक्शन के बाद इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.