साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस असिन भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज आज भी बरकरार है. असिन ने साल 2016 में शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी. इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहती हैं. अब लंबे समय बाद असिन ने सोशल मीडिया पर वापसी की है.


खूबसूरती में मां असिन को मात देती हैं अरिन
असिन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ओणम सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी बेटी अरिन और पति राहुल शर्मा की झलक देखने को मिल रही है. तस्वीरों में अरिन कभी फूलों से रंगोली बनाती नजर आ रही हैं, तो कभी अपने पापा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं. इन तस्वीरों में अरिन साउथ इंडियन लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं और उनकी क्यूटनेस ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. कई फैंस तो उन्हें बिल्कुल अपनी मां असिन की कॉपी बता रहे हैं. 




कब हुई थी असिन की शादी?
बता दें कि असिन ने साल 2016 में फोन कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी. शादी के एक साल बाद यानी 2017 में दोनों बेटी अरिन के माता-पिता बने. असिन भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं, लेकिन वो खास मौकों पर बेटी की तस्वीरें जरूर शेयर करती हैं. इससे पहले उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में अरिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई थी. इनमें अरिन का छठा जन्मदिन भी शामिल है, जिसे कपल ने पेरिस में सेलिब्रेट किया था. 



ऐसा रहा असिन का करियर
असिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई मलयालम फिल्म 'नरेन्द्रन मकान जयकंठन वाका' से की थी. उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है. असिन ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजिनी' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वो 'लंदन ड्रीम्स', 'रेडी', 'हाउसफुल 2', 'बोल बच्चन', 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों में नजर आईं. असिन आखिरी बार फिल्म 'ऑल इज वेल' में नजर आईं थीं, जो 2015 में रिलीज हुई थी.


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.