एक्टर किरण खेर और अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर संग दोस्ती को लेकर बात की है. रणबीर और सिकंदर एक ही स्कूल में पढ़ते थे. सिंकदर ने बताया कि रणबीर की गाड़ी उन्हें स्कूल में पिक करने आती थी. इसके अलावा उन्होंने अपने पिता अनुपम खेर और अनिल कपूर, सतीष कौशिक के बीच की दोस्ती को लेकर भी बात की. 


न्यूज 18 संग बातचीत में सिकंदर ने कहा, 'मैं उन लोगों की तरफ देखता हूं जहां मेरे पापा, अनिल कपूर और सतीष कौशिक जैसी दशकों पुरानी दोस्ती है. उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल्स किए. किसी ने भी एक जैसी फिल्में नहीं की. उन्होंने अलग-अलग चीजें चुनी. मुझे नहीं लगता कि किसी ने एक-दूसरे के लिए गड्ढे खोदे हों. तो मुझे ऐसी दोस्ती पसंद है.' 


अभिषेक बच्चन संग सिकंदर की दोस्ती


इसके बाद सिकंदर ने अपने सबसे पुराने दोस्त अभिषेक बच्चन संग दोस्ती को लेकर बात की. सिकंदर ने बताया कि उनकी फैमिली पहले से ही बिजनेस की वजह से कनेक्टेड थी. गौतम बेरी (सिकंदर के बायोलॉजिकल फादर) और अमिताभ बच्चन बिजनेस असोसिएट थे. सिकंदर और अभिषेक ने साथ में काफी समय बिताया. 


सिकंदर ने कहा, 'पापा ने उस वक्त कुछ लोगों के के लिए वर्कशॉप की थी. मैं 15 साल का रहा होगा. ऋतिक रोशन, उदय चोपड़ा, अभिषेक बच्चन भी हिस्सा थे. ये करीब लोगों के लिए ही थी, जिन्होंने उस वक्त तक काम शुरू नहीं किया था.'


'गजिनी' एक्ट्रेस असिन ने शेयर की ओणम सेलिब्रेशन की तस्वीरें, बेटी की क्यूटनेस ने खींचा ध्यान


रणबीर कपूर की गाड़ी करती थी पिक


आगे सिकंदर ने कहा, 'रणबीर और मैं एक ही स्कूल में थे. हम तभी से दोस्त हैं. हम बॉम्बे स्कॉटिश में पढ़ते थे. मैं वहां 8वीं क्लास तक था. मुझे यहां है जब मुंबई में दंगे हुए, हमारा स्कूल शिवाजी पार्क और दरगाह के बीच में था. रणबीर की गाड़ी हमें पिक करने आती थी. हम 8-9 लोग थे. हमने सड़कों पर चीजों को जलते देखा. मैं और रणबीर बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे.'


इसके अलावा सिकंदर ने देओल फैमिली संग रिश्तों को लेकर बात की. सिकंदर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र संग अपनी बचपन की मुलाकात को याद किया. 


'टॉक्सिक' से नहीं डरी 'इरुमुडी', बुधवार को भी की ताबड़तोड़ कमाई, 143.57% पहुंचा प्रॉफिट


सिकंदर ने कहा, 'धरम जी के साथ मेरा मिलना-जुलना कम था. पूरी फैमिली में से बॉबी देओल संग मिलना-जुलना ज्यादा रहा. बचपन में जब धरम जी से मिलता था तो हमारी बातें नमस्ते, सत श्री अकाल के बारे में होती थी. लेकिन बड़े होते हुए मैंने बहुत कुछ देखा है. वो अच्छे शख्स थे. मुझे याद है वो कितने प्यारे थे. मैंने मम्मी से उनके बारे में कहानियां सुनी हैं.'


बता दें कि सिकंदर खेर, किरण खेर और गौतम बेरी के बेटे हैं. गौतम से अलग होने के बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी की और अनुपम ने सिकंदर को बेटे की तरह अपनाया. उन्हें अपना नाम दिया. दोनों के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों एक-दूसरे के साथ वीडियोज भी बनाते हैं. अनुपम और सिकंदर कई बार सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर भी करते हैं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.